Hindi News

indianarrative

जेफ बेजोस को पीछे छोड़ Gautam Adani बने दुनिया के तीसरे अमीर- देखें मुकेश अंबानी की कमाई

दुनिया के गौतम अडानी तीसरे अमीर

कमाई के मामले में दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में भारत का डंका बज रहा है। जेफ बेजोस को भी पीछे छोड़ते हुए अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतमी अडानी अब तीसरे नंबर पहुंच गए हैं। उन्होंने एशिया के सबसे बड़ी अमीर मुकेश अंबानी को ही नहीं बल्कि दुनिया के कई बड़े रईसों को भी पीछे छोड़ दिया है।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान से जान बचाकर भागे हिंदू-बंगालियों को यूपी में योगी का सहारा

इस साल अडानी की संपत्ति में 52 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। इस मामले में अडानी मार्क जुकरबर्ग, जेफ बोजोस, स्टीव वॉल्मर, लैरी एलिशन, वॉरेन बफेट जैसे टॉप-10 अरबतियों से काफी आगे हैं। अडानी से आगे सिर्फ एलन मस्क, बर्नार्ड आर्नाल्ट हैं।

एलन मस्क की संपत्ति में इस साल अब तक 124 अरब डॉलर की उछाल आई है। वहीं बर्नार्ड ऑर्नाल्ट ने इस दौरान 56 अरब डॉलर कमाए, जबकि लैरी पेज ने 47 अरब डॉलर। वहीं सर्गी ब्रिन के नेटवर्थ में इस साल 45 अरब डॉलर का इजाफा हो चुका है। एक रिपोर्ट की माने तो, एलन मस्क 294 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ पहले स्थान पर हैं। जेफ बेजोस 200 बिलियन डॉलर के साथ दूसरे स्थान और 170 अरब डॉलर के साथ बर्नार्ड आर्नाल्ट तीसरे स्थान पर हैं। चौथे स्थान पर 137 अरब डॉलर के साथ बिल गेट्स चौथे पोजीशन पर हैं।

लैरी पेज 130 अरब डॉलर पांचवें स्थान पर, सर्गी ब्रिन 125 अरब डॉलर के साथ छठे, मार्क जुकरबर्ग 122 अरब डॉलर के साथ सातवें स्थान पर हैं। वहीं, स्टीव बॉल्मर 118 अरब डॉलर के साथ आठवें और लैरी एलिशन 113 अरब डॉलर के साथ 9वें स्थान पर हैं। वॉरेन बफेट 104 अरब डॉलर के साथ 10वें और मुकेश अंबानी 97.2 अरब डॉलर के साथ 11वें स्थान पर हैं। गौतम अडानी 85.8 अरब डॉलर के साथ 13वें स्थान पर हैं।

यह भी पढ़ें- भारत ने इस मामले में चीन और अमेरिका को दी मात, दुनियाभर में हो रही हिंदुस्तान की तारीफ

देश के अरबतियों की बात करें तो इस साल अब तक मुकेश अंबानी की संपत्ति में 20.5 अरब डॉलर, गौतम अडानी की संपत्ति में 52 अरब डॉलर, शिव नाडर की संपत्ति में 5.29 अरब डॉलर, अजीम प्रेम जी की संपत्ति में 11.8 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।