Hindi News

indianarrative

जरा बचकर! दिल्ली में तीन दिन बाद फिर से होगा लू का हमला- देखें मौसम का हाल

दिल्ली में तीन दिन बाद फिर से होगा लू का हमला

पिछले कुछ दिनों तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समते उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ रही थी। सुबह 10 बज तक ऐसी हालत हो जाती थी कि घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता था। कड़ी चिलचिलाती धूप में लू के थपेड़ों से लोग झुलस रहे थे। हालांकि, पिछले तीन दिनों से थोड़ी राहत मिली हुई है। बारीस होने के चलते आम जनता को काफी राहत मिली। लेकिन, अब एक बार फिर से लू का हमला होने वाला है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि तीन दिन बाद दिल्ली पर फिर से लू का हमला होगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। दिल्ली के लोगों को इस बार मार्च और अप्रैल के महीने में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा है। मार्च के महीने में औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस और अप्रैल के महीने में सामान्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। लेकिन, मई के पहले सप्ताह में ही दिल्ली को थोड़ी राहत मिली है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली व आसपास के इलाके में बुधवार के दिन हल्की बारिश और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि हुई। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में गुरुवार को सुबह से ही तेज चमकीला सूरज निकला रहा। दिन चढ़ने के साथ ही धूप भी तेज हो गई। लेकिन, एक दिन पहले हुई बारिश के चलते चिलचिलाती हुई धूप नहीं थी। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो कि सामान्य से दो डिग्री कम है। जबकि, न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह भी सामानय् से दो डिग्री कम है। यहां पर आर्द्रता का स्तर 81 से 38 फीसदी तक रहा। अब मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि, शुक्रवार के दिन दिल्ली में मौसम ठीक-ठीक रहेगा लेकिन, इसके बाद गर्मी बढ़ सकती है। इसके साथ ही लू के चपेट में आने का अंदेश भी बढ़ जाएगा।