Hindi News

indianarrative

Delhi-NCR में मौसम ने बदला मिजाज, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, लोगों को मिली गर्मी से राहत

Delhi-NCR में मौसम आया झूम कर

राजधानी दिल्ली-एनसीआर समते पूरा उत्तर भारत भीषण गर्मी से तप रहा था। लेकिन, मौमस में उतार-चढ़ाव के कारण लोगों को बड़ी राहत मिली। दिल्ली के साथ ही पूरा उत्तर भारत भीषण गर्मी से तप रहा था। इसके साथ ही लू के थपेड़ों में घर से निकलना मुश्किल हो गया था। ऐसे में यह लोगों के लिए बड़े राहत की खबर है। उत्तर-पश्चिमी व मध्य भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने के चलते राजधानी दिल्ली में गर्मी कम हुई है। पारा गिरकर 40 से भी नीचे पहुंच गया है। आज रात से ही यहां तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हो रही है। जिसके बाद लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार तड़के ही दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई थी। तेज हवा और बारिश सुबह देर तक चलती रही और खबर लिखने तक भी कई इलाकों में बरसात हो रही है। हालांकि, इसके चलते दिल्ली हावाईअड्डे पर उड़ानों का परिचालन भी प्रभावित हुआ है। इसके साथ ही आंधी-बारिश और बिजली के कारण दिल्ली एनसीआर में कई पेड़ भी गिरे हैं।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए तेज हवा चलने के साथ बारिश की संभावना जताई थी। अगले दो दिनों तक गर्मी से मिली राहत जारी रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान सामान्य से एक कम 39.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन कम 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह कुछ देर तक आसमान में बादल छाए रहेंगे, कई जगहों पर बरसात होगी और नहीं भी होगी। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने के साथ बारिश की भी संभावना जताई है। तापमान अधिकतम 37 व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।