यूक्रेन संकट से कही फिसल न जाएं भारत के हाथ से कश्मीर! जानें एक्सपर्ट्स ने क्या की भविष्यवाणी

यूक्रेन संकट भारत के लिए नई मुसीबत बना हुआ है। अगर यूक्रेन पर रूस हमला करता है तो इसका प्रभाव भारत पर बुरा पड़ेगा। दूसरे देशों से रिश्ते को प्रभावित होंगे ही, साथ ही कश्मीर भी हाथ से फिसल सकता है। जी हां, अगर कुछ मुद्दों पर ध्यान दिया जाएं, तो इन सब का परछाया भारत पर पड़ेगा। दरअसल, यूक्रेन को लेकर दुनिया की दो महाशक्तियों अमेरिका और रूस के बीच हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। अमेरिकी बॉम्‍बर यूरोप में गश्‍त लगा रहे हैं, वहीं रूस ने भी हाइपरसोनिक मिसाइलें तैनात कर दी है। अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडन ने ऐलान किया है कि रूस अगर यूक्रेन पर हमला करता है तो वह मास्‍को के खिलाफ बेहद कड़े प्रतिबंध लगाएंगे।

यह भी पढ़ें- दीपिका पादुकोण के Liplock ने बिहार में मचायी सनसनी, एक्टर सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने सुनाया पूरा मामला

विशेषज्ञों के मुताबिक अमेरिका अगर रूस के खिलाफ कड़े प्रतिबंध लगाता है तो इससे भारत की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। इसका प्रभाव भारत-रूस के बीच एस-400 डील पर भी पड़ेगा। इसके अलावा, भारत के सामने कई और समस्या भी आ खड़ी हो जाएंगी। भारत के लिए सबसे बड़ी मुश्किल तब होगी ज‍ब रूस यूक्रेन में जनमत संग्रह की मांग करने लगेगा। आपको बता दें कि जनमत संग्रह जातीय और धार्मिक एकजुटता के नाम पर दूसरे के क्षेत्र पर कब्‍जा करने की अनुमति देता हैं। अगर रूस ऐसा करता है तो आने वाले समय में पाकिस्‍तान भी पीओके में जनमत संग्रह करवाकर यही दावा कर सकता है।

यह भी पढ़ें- महज 2 रुपये के इस शेयर ने एक लाख को बना दिया 82 लाख,  शेयर मार्किट में आया भूचाल

वहीं अगर ये जंग होती है तो भारत पर रूस और अमेरिका दोनों ही दबाव बनाएंगे, क्योंकि भारत कोई छोटा देश नहीं है.. भारत दुनिया की तीसरी बड़ी ताकत बनने की ओर आगे बढ़ रहा है। रूस जहां भारत का सालों पुराना दोस्‍त है, वहीं अमेरिका.. चीन के खिलाफ भारत से दोस्‍ती मजबूत कर रहा है। यही नहीं भारत के आर्थिक हितों के लिए भी साथ दे रहा है। फिलहाल, यूक्रेन में अमेरिका और रूस के बीच युद्ध को टालने के प्रयास किया जा रहे हैं, लेकिन हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। रूसी सेनाओं का जमावड़ा लगातार यूक्रेन की सीमा पर बना हुआ है और सैनिक पीछे नहीं हटाए जा रहे हैं।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

1 year ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

1 year ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

1 year ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

1 year ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

1 year ago