Indian Navy Day 2020: 'समंदर के सिकंदर' भारतीय नौसेना का शौर्य दिवस

Indian Navy Day 2020 : भारतीय नौसेना दिवस प्रत्येक वर्ष 4 दिसंबर को मनाया जाता है। अदम्य साहस से देश की रक्षा करने वाले वीर नौसैनिकों के पराक्रम को इस दिन याद किया जाता है। भारतीय नौसेना दिवस की ये 50वीं वर्षगांठ है। 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारतीय नौसेना (Indian Navy Day 2020) ने ऑपरेशन ट्राइडेंट के तहत 4 दिसंबर को कराची बंदरगाह पर हमला किया था। जिसके बाद पाकिस्तान को 1971 के युद्ध में घुटने टेकने पड़े थे। भारतीय नौसेना की वीरता को सलाम करने के लिए तब से 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। भारतीय नौसेना दुश्मनों पर जल से कहर बरपाती है तो आपदा के समय मदद का हाथ भी बढ़ाती है। वैश्विक महामारी कोविड-19 के इस समय में भारतीय नौसेना के जहाज अफ्रीका समेत दुनिया के कई देशों के लिए देव दूत बनकर राहत सामाग्री पहुंचा रहे हैं।

यह भी पढ़ सकते हैं- पांचवीं जंग से पहले ही पाकिस्तानी एयरफोर्स ने किया सरेंडर

भारतीय नौसेना दिवस 2020 के लिए थीम 'युद्ध तत्पर, विश्वसनीय और सुगठित' रखी गई है। ये थीम भारतीय नौसेना पर सटीक बैठती है। भारतीय नौसेना युद्ध के समय तत्पर और आपदा के समय विश्वसनीय है। नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने भारतीय नौसेना दिवस 2020 की पूर्व संध्या पर कहा, चीन के द्वारा कोविड-19 के रूप में जो संकट पैदा किया गया है, उससे निपटने के लिए हम तैयार हैं।

"On the occasion of #NavyDay2020 we reaffirm #IndianNavy's steadfast commitment to the service of the Nation and towards ensuring our Maritime Security & Territorial Integrity"
Admiral Karambir Singh, Chief of the Naval Staff & all personnel of Indian Navy pic.twitter.com/t6LWHUyvjm

— SpokespersonNavy (@indiannavy) December 4, 2020

दुनिया की सातवीं सबसे मजबूत नेवी

भारत की नेवी दुनिया की सबसे शक्तिशाली नेवी में से एक है। दुनिया की सातवीं सबसे मजबूत नौसेना भारत के पास है। भारतीय नौसेना के पास 67,252 सक्रिय नौसैनिक और 55,000 रिजर्व पर्सनल हैं। भारतीय नौसेना के पास पनडुब्बियों का एक बड़ा बेड़ा है। कुल 150 पनडुब्बी और नौसेना जहाज भारत के पास है। 300 के करीब एयरक्राफ्ट भी नौसेना के पास है।.

पंकज श्रीवास्तव

Guest author

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

11 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

11 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

11 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

11 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

12 months ago