Kisan Protest 2020: 'संघ' ने संभाला मोर्चा, 1 लाख स्वयंसेवक उतरेंगे सड़कों पर

कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग पर अड़े आंदोलनकारियों की मंशा से आम किसानों को अवगत कराने के लिए  संघ ने मोर्चा संभालने का फैसला किया है। इस बारे में संघ से जुड़े भारतीय किसान संघ के संगठन मंत्री दिनेश कुलकर्णी ने बताया कि कुछ लोग किसानों को भ्रमित करने पर तुले हुए हैं। इसलिए 1 लाख से ज्यादा वालेंटियर 26 जनवरी को देश के 50 हजार से ज्यादा गांवों में जाएंगे और आंदोलनकारियों की सच्चाई बताएंगे।

नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों ने जहां ऐलान किया है कि मांग पूरी न होने पर वह 26 जनवरी को किसान परेड निकालेंगे वहीं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का किसान संगठन इस दिन गांव गांव जाएगा और किसानों को अपनी मांग और कानून के बारे में बताएगा। संघ के किसान संगठन भारतीय किसान संघ का कहना है कि कृषि कानून वापस लेने की जरूरत नहीं है लेकिन कुछ बदलाव जरूरी हैं।

भारतीय किसान संघ के  सेक्रेटरी दिनेश कुलकर्णी ने बताया कि किसान संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में यह फैसला लिया गया है। कुलकर्णी ने कहा कि हम किसानों को बताएंगे कि कृषि कानूनों को लेकर हमारी क्या मांग है। हमारी मांग है कि सरकार यह सुनिश्चित करे कि किसानों को फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य मिले। जो भी ट्रेडर्स किसानों से सीधे उत्पाद खरीदे वह न्यूनतम समर्थन मूल्यू (एमएसपी) से कम न हो। साथ ही ट्रेडर्स के रजिस्ट्रेशन का भी प्रावधान हो। अभी जिस ट्रेडर के पास पैन कार्ड है वह किसान से जाकर सीधे खरीद कर सकता है।

हर जिले में कृषि अदालत बनाने की भी हमारी मांग है। भारतीय किसान संघ नेता ने कहा कि हमारे करीब 1 लाख कार्यकर्ता 26 जनवरी को 50 हजार गांव कवर करेंगे और किसानों से बात करेंगे।

 .

सतीश के. सिंह

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago