गौर से देखिए! यह है गणतंत्र का ‘अपराधी’, लाल किले से कर रहा था फेसबुक लाइव

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में ट्रैक्टर रैली में हुई हिंसा ने देश को शर्मसार किया। दो महिनों से चल रहे किसान आंदोलन का नया चेहरा कल पूरे देश ने देखा। देश ने देखा की कैसे आंदोलनकारी देश की राजधानी दिल्ली की सड़कों पर हुड़दंग कर रहे हैं। इस हिंसा और हंगामे का कई किसान नेताओं ने निंदा की है, लेकिन क्या निंदा कर देना वो इस हिंसा से अपने को अलग कर लेंगे। इंस हिंसा और हंगामें कुछ लोगों का नाम सामने आ रहा है। ऐसा ही एक नाम है दीप सिद्धू जिसपर किसानों को भड़काने का आरोप लग रहा है।

गौर से देखिए यह है गणतंत्र का अपराधी #DeepSiddhu #tractorParade #INhindi pic.twitter.com/kMs6Lv9XRK

— इंडिया नैरेटिव (@NarrativeHindi) January 27, 2021

दिल्ली में लालकिले पर निशान साहिब फहराने के बाद सिद्धू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था, जिसमें उसने कहा, 'हमने सिर्फ लालकिले पर निशान साहिब फहराया है जो कि हमारा लोकतांत्रिक हक है। वहां पर तिरंगा नहीं हटाया गया था।' किसान संगठनों का कहना है कि सिद्धू के कहने पर ही प्रदर्शनकारी उग्र होकर लाल किले में दाखिल हुए थे। एक्टिविस्ट योगेंद्र यादव ने भी कहा कि दीप सिद्धू और गैंगेस्टर से नेता बने लखा सिधाना ने पिछली रात सिंघु बॉर्डर पर भी किसानों को भड़काने की कोशिश की। भारतीय किसान यूनियन के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह ने भी दीप सिद्धू पर आरोप लगाया है और कहा कि उसने किसानों को भड़काया है।

कौन है दीप सिद्धू

दीप सिद्धू का जन्म 1984 में पंजाब के मुक्तसर जिले में हुआ, फिर उन्होंने आगे लॉ की पढ़ाई की। किंगफिशर मॉडल हंट अवार्ड जीतने से पहले वह कुछ दिन बार के सदस्य भी रहे। साल 2015 में दीप सिद्धू की पहली पंजाबी फिल्म 'रमता जोगी' रिलीज हुई। हालांकि उन्हें प्रसिद्धि साल 2018 में आई फिल्म जोरा दास नुम्बरिया से मिली, जिसमें उन्होंने गैंगेस्टर का रोल निभाया है। कुछ वक्त पहले सिद्धू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में सिद्धू सिंघु बॉर्डर पर किसानों संग खड़े थे। वीडियो में वह एक पुलिस अधिकारी से अंग्रेजी में बात करते हुए भी दिखे थे। इस वीडियो के बाद पंजाब के किसानों की पढ़ाई और उनके स्टेटस को लेकर तमाम चर्चाएं भी शुरू हुई थीं।

Gyanendra Kumar

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago