Bihar lockdown: बिहार में 8 जून तक बढ़ा लॉकडाउन, इन्हें मिलेगी छूट, जान लें नई गाइडलाइन

बिहार में कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए राज्य सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब राज्य में 8 जून तक लॉकडाउन रहेगा। सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वयं ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। हालांकि इस बार जारी निर्देशों में पाबंदियों में थोड़ी बहुत राहत जरूर दी गई है। राज्य सरकार ने कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान यह चौथी बार राज्य में लॉकडाउन की सीमा को बढ़ाया है।

राज्य में लॉकाडाउन को एक सप्ताह के लिए आगे बढ़ाया गया है। इस बात की जानकारी सीएम नीतीश कुमार ने ट्वीट करके दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा- कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए प्रदेश में लॉकडाउन की समय सीमा को एक सप्ताह यानि 8 जून 2021 तक के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट में यह भी बताया कि इस बार लॉकडाउन के नियमों में व्यापार के लिए अतिरिक्त छूट भी दी गई है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से कोरोना काल में ढिलाई न बरतने की अपील की। उन्होंने प्रदेश की जनता से मास्क पहनने और आपस में सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील भी की।

कोरोना संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन को एक सप्ताह अर्थात 8 जून, 2021 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। परन्तु व्यापार के लिए अतिरिक्त छूट दी जा रही है।

सभी लोग मास्क पहनें और सामाजिक दूरी बनाए रखें।

— Nitish Kumar (@NitishKumar) May 31, 2021

बता दें कि अभी तक बिहार में जरूरी सामान की दुकानों के खुलने का समय शहरी इलाकों में सुबह 6 से 10 और ग्रामीण इलाकों में सुबह 8 से 12 बजे तक है। इन दुकानों के खुलने की समय सीमा बढ़ाई जा सकती है। सरकार ने जरूरी सामान के अलावा कृषि सामग्री की दुकानों को सभी दिन और हार्डवेयर दुकानों को सप्ताह में तीन दिन खोलने की अनुमति दे रखी है। 1 जून के बाद कपड़े और कुछ दूसरी दुकानों को भी खोलने की इजाजत दिये जाने की संभावना है। इसके अलावा निजी और सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी संख्या को लेकर फैसला आज किया जाएगा।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago