रूस-यूक्रेन जंग के वजह से 100 से 2000 रुपये तक महंगा हो सकता है LPG सिलेंडर! 1 मार्च को जारी होंगे नए रेट

रूस-यूक्रेन के जंग का असर सभी देशों पर देखने को मिल रहा है। एक्सपर्ट्स की मानें तो इस युद्ध का असर भारत पर भी पड़ेगा। कल यानी 1 मार्च को एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी होंगे। आपको बता दें कि नॉन-सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमतों में कई महीने से राहत है। कच्चे तेल के दाम 102 डॉलर प्रति बैरल पार होने के बावजूद 6 अक्टूर 2021 से घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि चुनाव के बाद यानी 7 मार्च के बाद कभी भी गैस के दाम 100 से 200 रुपये प्रति सिलेंडर से अधिक बढ़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें- FIFA ने रूस को किया बायकॉट, इंटनेशनल मैच से रूसी झंडे और राष्ट्रगान को किया बैन

हालांकि अक्टूबर 2021 से एक फरवरी 2022 के बीच कामर्शियल सिलेंडर के दाम 170 रुपये बढ़े हैं। दिल्ली में 1 अक्टूबर को कामर्शिय सिलेंडर का दाम 1736 रुपये था। नवंबर में यह 2000 का हुआ और दिसंबर में 2101 रुपये का हो गया। इसके बाद जनवरी में यह फिर सस्ता हुआ और फरवरी 2022 को और सस्ता होकर 1907 रुपये पर आ गया। 6 अक्टूबर 2021से घरेलू एलपीजी सिलेंडर न तो सस्ता हुआ है और न ही महंगा। इस दौरान कच्चे तेल की कीमतें 102 डॉलर प्रति बैरल के पार चली गई हैं।  हालांकि इस दौरान कामर्शियल सिलेंडर की कीमतों में अच्छा-खासा बदलाव देखने को मिला।

यह भी पढ़ें- यूक्रेन में भारतीयों के साथ हो रहा बुरा बर्ताव, PM Modi से लगाई गुहार

1 फरवरी 2022 को सिलेंडर दिल्ली में 899.5, कोलकाता में 926, मुंबई में 899.5 और चेन्नई में 915.5 रुपए था।

1 जनवरी 2022 को सिलेंडर दिल्ली में 899.5, कोलकाता में 926, मुंबई में 899.5 और चेन्नई में 915.5 रुपए था।

1 जनवरी 2021 को सिलेंडर दिल्ली में 899.5, कोलकाता में 926, मुंबई में 899.5 और चेन्नई में 915.5 रुपए था।

1 दिसंबर 2021 को सिलेंडर दिल्ली में 899.5, कोलकाता में 926, मुंबई में 899.5 और चेन्नई में 915.5 रुपए था।

1 दिसंबर 2021 को सिलेंडर दिल्ली में 899.5, कोलकाता में 926, मुंबई में 899.5 और चेन्नई में 915.5 रुपए था।

1 नवंबर 2021 को सिलेंडर दिल्ली में 899.5, कोलकाता में 926, मुंबई में 899.5 और चेन्नई में 915.5 रुपए था।

अक्टूबर 6, 2021 को सिलेंडर दिल्ली में 899.5, कोलकाता में 926, मुंबई में 899.5 और चेन्नई में 915.5 रुपए था।

अक्टूबर 1, 2021 को सिलेंडर दिल्ली में 884.5, कोलकाता में 911, मुंबई में 884.5 और चेन्नई में 900.5  रुपए था।

सितंबर 1, 2021 को सिलेंडर दिल्ली में 884.5, कोलकाता में 911, मुंबई में 884.5 और चेन्नई में 900.5  रुपए था।

अगस्त, 18, 2021 को सिलेंडर दिल्ली में 884.5, कोलकाता में 886, मुंबई में 859.5 और चेन्नई में 875  रुपए था।

अगस्त, 1, 2021 को सिलेंडर दिल्ली में 834.5, कोलकाता में 861, मुंबई में 834.5 और चेन्नई में 850  रुपए था।

जुलाई 1, 2021 को सिलेंडर दिल्ली में 884.5, कोलकाता में 861, मुंबई में 834.5 और चेन्नई में 850  रुपए था।

जून 1, 2021 को सिलेंडर दिल्ली में 809, कोलकाता में 835.5, मुंबई में 809 और चेन्नई में 825  रुपए था।

मई 1, 2021 को सिलेंडर दिल्ली में 809, कोलकाता में 835.5, मुंबई में 809 और चेन्नई में 825  रुपए था।

अप्रैल 1, 2021 को सिलेंडर दिल्ली में 809, कोलकाता में 835.5, मुंबई में 809 और चेन्नई में 825  रुपए था।

मार्च 1, 2021 को सिलेंडर दिल्ली में 819, कोलकाता में 845.5, मुंबई में 819 और चेन्नई में 835  रुपए था।

फरवरी 25, 2021 को सिलेंडर दिल्ली में 794, कोलकाता में 820.5, मुंबई में 794 और चेन्नई में 810 रुपए था।

फरवरी 15, 2021 को सिलेंडर दिल्ली में 769, कोलकाता में 795.5, मुंबई में 769 और चेन्नई में 785  रुपए था।

फरवरी 4, 2021 को सिलेंडर दिल्ली में 719, कोलकाता में 745.5, मुंबई में 719 और चेन्नई में 735  रुपए था।

यह भी पढ़ें- रूस के राष्ट्रपति पुतिन बनेंगे राजा, दुनिया पर करेंगे राज, हकीकत में बदलने जा रही बाबा वेंगा की भविष्यवाणी

अगर घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बात करें तो अभी दिल्ली- मुंबई में करीब 900 रुपये, कोलकाता में 926 रुपये और चेन्नई में 916 रुपये में मिल रहा है। इसमें 14.2 किलो गैस होती है। अगर आपका परिवार छोटा है और आप दिल्ली में रहते हैं तो आप 634 रुपये में भी एलपीजी सिलेंडर ला सकते हैं। हालांकि इसमें गैस केवल 10 किलो ही होगी।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago