PM Modi अपने इन मंत्रियों को भजेंगे Ukraine, हाईलेवल मीटिंग में इन Ministers के नाम पर मुहर, देखें लिस्ट

रूस औऱ यूक्रेन के बीच युद्ध और लगातार बिगड़ती स्थिति को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र ने एक आपातकाल बैठक बुलाई। इस बैठक में भारत ने रूस और यूक्रेन के बीच बातचीत के जरिए हल निकालने की बात का समर्थन किया। संयुक्त राष्ट्र महासभा में इस मामले पर चर्चा को लेकर प्रस्ताव पेश किया गया जिसमें 15 सदस्यों में से 11 ने इसके समर्थन में वोट किया। वहीं भारत ने वोटिंग से खुद को अलग कर लिया। भारत के अलावा चीन और यूएई ने भी वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया, वहीं रूस ने इस प्रस्ताव के विरोध में वोट किया। बता दें कि 1950 के बाद यह 11वीं इस तरह की आपातकाल बैठक बुलाई गई है।

यह भी पढ़ें- रूस-यूक्रेन के जंग के बीच LPG सिलेंडर के नए दाम होंगे जारी, 100 से 2000 रुपये होगा महंगा! देखें क्या कहते है आकड़ें

वोटिंग से खुद को अलग करने के कारण यूक्रेन भारतीयों को अपना निशाना बना रहा है और उनसके साथ बदसलूकी कर रहा है। यूक्रेन में मौजूद भारतीय छात्रों ने पीएम मोदी से मदद की गुहार लगाई है। ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी ने बुलाई उच्चस्तरीय बैठक बुलाई। जिसमें फैसला किया गया है कि भारतीयों की वतन वापसी के लिए 4 केंद्रीय मंत्री यूक्रेन के पड़ोसी देश जाएंगे। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, हरदीप सिंह पुरी, जनरल वीके सिंह और किरेन रिजिजू यूक्रेन के पड़ोसी देश जाएंगे।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यूक्रेन की सीमा क्रॉस करने जा रहे भारतीय छात्रों के साथ बदसलूकी की गई। राहुल गांधी ने इस वीडियो को शेयर करते हुआ कहा कि सरकार को इन छात्रों की परेशानी सुननी चाहिए और उन्हें इस संकट से बाहर निकालना चाहिए।

यह भी पढ़ें- यह भी पढ़ें- यूक्रेन में भारतीयों के साथ हो रहा बुरा बर्ताव, PM Modi से लगाई गुहार

रूसी सैनिकों और यूक्रेनी सैनिकों के बीच जंग का मैदान किसी विश्व युद्ध से कम नहीं है। पहले जहां यूक्रेन की सेना रूसी सैनिकों के आगे कमतर नजर आ रही थी लेकिन अब यूक्रेन के सैनिक रूसी सैनिकों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। खारकीव के गवर्नर ने दावा किया है कि खारकीव में यूक्रेनियों ने रूसी सैनिकों को खदेड़ दिया और कब्जा कर लिया है। ऐसे में अब बड़ी खबर सामने आई है। रूसी मीडिया की मानें तो राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपनी न्यूक्लियर डेटरेंट फोर्स को अलर्ट पर रहने को कहा है। रूस की सबसे बड़ी ताकत परमाणु हथियार समझी जाती है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago