अब मुंबई में हुआ ‘दिल्ली की निर्भया’ जैसा काण्ड, देखें रेप के बाद महिला के साथ कैसे की दरिंदगी

<p>
मुंबई में एक रेप के मामले ने सबसे हिला कर रख दिया है। इस रेप की घटना ने दिल्ली की निर्भया कांड की याद दिला दी। इस घटना से मुंबई के लोग हैरान हैं। दरअसल गुरुवार की रात को शहर साकी नाका इलाके में स्थित खैरानी रोड पर महिला बेहोस अवस्था में पाई गई थी। फिलहाल महिला का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने रेप के बाद महिला के प्राइवेट पार्ट में रॉड भी डाल दी थी।</p>
<p>
इस जघन्य अपराध के आरोप में जिस शख्स को पुलिस ने पकड़ा है उसका नाम मोहन चौहान बताया जा रहा है। 45 साल के मोहन चौहान को पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों पर दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि एक महिला को एक शख्स बुरी तरह से पीट रहा है। यह सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। यहां सड़क पर महिला खून से लथपथ पड़ी हुई थीं। इसके बाद महिला को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला के साथ दुष्कर्म हुई है और उनके प्राइवेट पार्ट में रॉड डाला गया है। पुलिस का कहना है कि सड़क किनारे खड़े एक टेम्पो के अंदर महिला के साथ यह हैवानियत की गई है।</p>
<p>
डॉक्टर के  मुताबिक महिला की हालत अभी चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (दुष्कर्म की कोशिश)और 376 (दुष्कर्म) के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की तफ्तीश भी की जा रही है।</p>

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago