Hindi News

indianarrative

अब मुंबई में हुआ ‘दिल्ली की निर्भया’ जैसा काण्ड, देखें रेप के बाद महिला के साथ कैसे की दरिंदगी

अब मुंबई में हुआ 'दिल्ली की निर्भया' जैसा काण्ड

मुंबई में एक रेप के मामले ने सबसे हिला कर रख दिया है। इस रेप की घटना ने दिल्ली की निर्भया कांड की याद दिला दी। इस घटना से मुंबई के लोग हैरान हैं। दरअसल गुरुवार की रात को शहर साकी नाका इलाके में स्थित खैरानी रोड पर महिला बेहोस अवस्था में पाई गई थी। फिलहाल महिला का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने रेप के बाद महिला के प्राइवेट पार्ट में रॉड भी डाल दी थी।

इस जघन्य अपराध के आरोप में जिस शख्स को पुलिस ने पकड़ा है उसका नाम मोहन चौहान बताया जा रहा है। 45 साल के मोहन चौहान को पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों पर दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि एक महिला को एक शख्स बुरी तरह से पीट रहा है। यह सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। यहां सड़क पर महिला खून से लथपथ पड़ी हुई थीं। इसके बाद महिला को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला के साथ दुष्कर्म हुई है और उनके प्राइवेट पार्ट में रॉड डाला गया है। पुलिस का कहना है कि सड़क किनारे खड़े एक टेम्पो के अंदर महिला के साथ यह हैवानियत की गई है।

डॉक्टर के  मुताबिक महिला की हालत अभी चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (दुष्कर्म की कोशिश)और 376 (दुष्कर्म) के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की तफ्तीश भी की जा रही है।