Hindi News

indianarrative

‘हर घर तिरंगा’अभियान के तहत देश के सभी डाकघरों में बिकेंगे National flag

डाकघरों में बिकेंगे National Flag

Independence Day 2023:हर घर तिरंगा अभियान के तहत देश के सभी डाकघरों में राष्ट्रीय ध्वज(National flag) बेचे जाएंगे,जल्द ही डाकघरों में राष्ट्रीय ध्वज की बिक्री शुरु हो जाएगी। देश करीब 1.6 लाख डाकघरों के माध्यम से डाक विभाग लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना को पैदा करने के लिए राष्ट्रीय ध्वज बेचेगा।

संचार मंत्रालय ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि गत वर्ष भारत सरकार ने आजादी के अमृत महोत्सव के तत्वावधान में हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की थी। इस वर्ष भी हर घर तिरंगा अभियान के तहत डाकघरों में National flag बेचा जाएगा।

यह अभियान 2022 में बेहद सफल रहा था। इस दौरान 23 करोड़ परिवारों ने अपने घरों पर भौतिक रूप से तिरंगा फहराया और छह करोड़ लोगों ने एचजीटी वेबसाइट पर सेल्फी अपलोड की थीं।

डाक विभाग ने अभियान को अंतिम छोर तक पहुंचाया और देश के सुदूर कोने तक राष्ट्रीय ध्वज(National flag) की उपलब्धता सुनिश्चित करायी। इस उत्साह और देशभक्ति को जारी रखने के लिए सरकार 13 से 15 अगस्त 2023 के बीच हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन कर रही है।

इस अभियान के तहत देश के सभी 1.6 लाख डाकघरों में तिरंगों की बिक्री सुनिश्चित कराने का निर्णय संचार विभाग द्वारा लिया गया है। डाकघरों में झंडों की बिक्री जल्द शुरू होगी और नागरिक अपने नजदीकी डाकघर से झंडा खरीद सकते हैं। इसके साथ ही नागरिक विभाग की ई-पोस्टआफिस सुविधा से भी राष्ट्रीय ध्वज खरीदने में सक्षम होंगे।

यह भी पढ़ें-Tomato Prices: टमाटर के दामों में लगी और आग, नई कीमत जान उड़ जाएंगे होश