महंगाई डायन खाए जात है! पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम, LPG गैस सिलेंडर की कीमत ने बिगाड़ा बजट

रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते घरेलू एलपीजी गैस और कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के कारण पेट्रोल-डीजल के दामों में भी भयंकर उछाल आया है। सड़क से किचन तक आपकी जेब पर महंगाई डाका डालने वाली है। एक तरफ जहां  पेट्रोल-डीजल के दाम 137 दिन बाद बढ़ें है, तो वहीं एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में तकरीबन 6 महीने बाद बदलाव आया है। एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 50 रुपए का इजाफा हुआ है। नई कीमत आज से लागू होगी। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम 6 अक्टूबर 2021 के बाद बढ़े हैं। राजधानी दिल्ली में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 899.50 रुपए से बढ़कर अब 949.5 रुपए हो गई है।

14.2 किलोग्राम घरेलू रसोई गैस एलपीजी की कीमत में प्रति सिलेंडर 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई। आज से कीमत 949.50 रुपये होगी: सूत्र pic.twitter.com/grbcX8p5q8

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 22, 2022

चार महानगरों में रसोई गैस सिलेंडर की ताजा कीमत

दिल्ली में 949.5 रुपए

मुंबई में 949.50 रुपए

कोलकाता में 976 रुपए

चेन्नई में 965.50 रुपए

दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत आज 96.21 और 87.47 रुपये प्रति लीटर है।

मुंबई में पेट्रोल और डीजल की कीमत 110.82 रुपये और 95.00 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में 105.51 रुपये और 90.62 रुपये, चेन्नई में 102.16 रुपये और 92.19 रुपये प्रति लीटर है। pic.twitter.com/jEj2ZUnHoo

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 22, 2022

रूस और यूक्रेन युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत में भारी उछाल आया है। साथ ही रुपए की कीमत में भी गिरावट आई है। इसके बावजूद उपभोक्ता पंप पर 1 प्रतिशत से कम का भुगतान करेंगे। आज दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.21 रुपए और डीजल की कीमत 87.47 रुपए होगी। तेल कंपनियों ने मंगलवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। आपको बता दें कि बीते साल नवंबर के बाद से अभी तक पेट्रोल व डीजल की कीमत में बढ़ोतरी नहीं की गई थी।

ऐसे चेक करें अपने शहर में पेट्रोल डीजल का रेट

यदि आप भी अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जानना चाहते हैं तो आपको बता दें कि पेट्रोल-डीजल के रेट सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। जिसे आप एक मैसेज कर चेक कर सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर आरएसपी स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल के ग्राहक आरएसपी लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज ताजा रेट पता कर सकते हैं। वहीं दूसरी ओर एचपीसीएल के ग्राहक एचपी प्राइस लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर ताजा कीमत देख सकते हैं।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago