Hindi News

indianarrative

भारत पर पूरी दुनिया की नजर! PM मोदी अपने रूसी दोस्त Putin से फोन पर करेंगे बात- रूक सकता है ये महायुद्ध

आज रात Putin से फोन पर कर सकते हैं PM Modi

India PM Narendra Modi High Level Meeting On Russia-Ukraine War: यूक्रेन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई है कि अगर अब उसकी कोई मदद करत सकता है तो वो इकलौते पीएम नरेंद्र मोदी ही हैं। दोनों देशों में युद्ध के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाई लेवल मीटिंग बुलाई है जिसमें, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद हैं। इस वक्त पूरी दुनिया की भारत पर नजर है कि भारत का यूक्रेन और रूस को लेकर क्या कदम होता है। वैसे भारत के लिए एक ओर रूस कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाला दोस्त देश है तो वहीं, यूक्रेन से भी भारत के अच्छे संबंध है। ऐसे में भारत को काफी सोच-विचार कर ही आगे किसी बिंदु पर पहुंचना होगा।

पीएम मोदी संग बैठक में रक्षा मंत्री, गृह मंत्री के साथ अजीत डोभाल भी मौजूद

खैर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिन में चुनावी सभाओं को संबोधित कने के बाद शाम होते-होते दिल्ली वापस लौट आए हैं और यहां पहुंचते ही उन्होंने रूस-यूक्रेन मामले पर एक हाई लेवल बैठक बुलाई है। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ साथ अन्य वरिष्ठ मंत्री भी मौजूद हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारी और विदेश मंत्रालय के आला अधिकारी मौजूद है।

व्लादिमीर पुतिन से आज रात बात कर सकते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

इस बीच न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से ये दावा किया है कि, आज रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात कर सकते हैं। दरअसल, यूक्रेन के राजदूत ने आज सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी से गुहार लगाई थी कि वे युद्ध रोकने के लिए पुतिन से बात करें।

क्या कहा था यूक्रेन के राजदूत ने?

यूक्रेन के राजदूत ने पीएम मोदी से हस्तक्षेप करने की गुजारिश की है। यूक्रेन के राजदूत इगोर पोलिखा ने कहा है कि, भारत और रूस के संबंध अच्छे हैं। नई दिल्ली (भारत) यूक्रेन-रूस विवाद को कंट्रोल करने में अहम योगदान दे सकता है। इगोर पोलिखा ने कहा है कि, हम पीएम नरेंद्र मोदी से गुजारिश करते हैं कि वह तत्काल रूस के राष्ट्रपति पुतिन और हमारे राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की से संपर्क करें।

इराक जैसी जगहों से निकाला तो यहां से भी निकाल लगाएंगे अपने लोगों को- वी. मुरलीधरन

इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि, सरकार ने पहले भी एडवाइजरी जारी की थी। सरकार चिंतित है, प्रयास जारी हैं। हमारी पूरी कोशिश है कि हमारे जो बच्चे वहां हैं उन्हें निकाला जाए। वहां स्थिति विषम है। प्लेन भेजा गया था, लेकिन प्लेन वहां उतारा नहीं जा सका। भारत चाहता है कि शांति कायम होनी चाहिए। बातचीत से हल निकाला जाना चाहिए। युद्ध की स्थिति पैदा नहीं होनी चाहिए, यही भारत की सोच है। वहीं, विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने कहा है कि, विदेश मंत्रालय यूक्रेन से छात्रों सहित लगभग 18,000 भारतीयों को वापस लाने के लिए कदम उठा रहा है। यूक्रेन में हवाई क्षेत्र बंद है इसलिए भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, छात्र और अभिभावक घबराएं नहीं। सरकार ने इराक जैसी जगहों से भी भारतीयों को वापस लाए हैं।