वीरप्पन के खिलाफ अपनी जान की बाजी लगाने वाले Sanjay Arora बने दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर

संजय अरोड़ा को दिल्ली का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। वो राकेश अस्थाना की जगह लेंगे। तमिलनाडु कैडर के आईपीएस अधिकारी संजय अरोड़ा वर्तमान में इंडो तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (ITBP) के डायरेक्टर पद पर कार्यरत हैं। संजय अरोड़ा 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। ये वही संजय अरोड़ा हैं जिन्होंने वीरप्पन गिरोह के खिलाफ अपनी जान की बाजी तक लगा दी थी। उन्होंने इसके खिलाफ महत्वपूर्ण सफलता हासिल की और इसके लिए उन्हें वीरता पदक से सम्मानित किया गया।

आईपीएस में शामिल होने के बाद, उन्होंने तमिलनाडु पुलिस में विभिन्न पदों पर कार्य किया। वह स्पेशल टास्क फोर्स के पुलिस अधीक्षक (एसपी) थे। 1991 में, संजय अरोड़ा ने एनएसजी से प्रशिक्षित होने के बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री की विशेष सुरक्षा समूह (एसएसजी) के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने राज्य के विभिन्न जिलों के पुलिस अधीक्षक के रूप में भी कार्य किया। 1997 से 2002 तक कमांडेंट के रूप में प्रतिनियुक्ति पर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) में सेवा दी। उन्होंने 1997 से 2000 तक उत्तराखंड के मतली में ITBP बटालियन की एक सीमा सुरक्षा की कमान संभाली थी। एक प्रशिक्षक के रूप में संजय अरोड़ा ने प्रशिक्षण के क्षेत्र में 2000 से 2002 तक ITBP अकादमी, मसूरी में कमांडेंट (लड़ाकू विंग) के रूप में सेवा दी।

साल 2002 से 2004 तक उन्होंने कोयंबटूर शहर के पुलिस आयुक्त का पद संभाला, उन्होंने पलिस उप महानिरीक्षक, विल्लुपुरम रेंज और सतर्कता और भ्रष्टाचार विरोधी उपनिदेशक के रूप में भी कार्य किया है। चेन्नई सिटी पुलिस का वो नेतृत्व, अतिरिक्त आयुक्त (अपराध और यातायात) के रूप में काम किया है। इसके बाद प्रमोशन मिला और उन्हें तमिलनाडु पलिस में एडीजीपी के रूप में नियुक्त कर दिया गया।

सिर्फ इतना ही नहीं संजय अरोड़ा IG BSF, IG छत्तीसगढ़ और आईजी ऑपरेशंस सीआरपीएफ के रूप में भी काम किया है। इससे पहले एडीजी मुख्यालय और ऑपरेशन सीआरपीएफ और विशेष डीजी जम्मू-कश्मीर जोन सीआरपीएप के रूप में कार्य किया है। उन्होंने 31 अगस्त, 2021 को डीजी आईटीबीपी के रूप में 31वें सेना प्रमुख के रूप में इस पद को संभाला था।

इन आवार्डों से सम्मानित किया गया है

संजय अरोड़ा को 2004 में सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक, 2014 में विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक, पुलिस विशेष कर्तव्य पदक, आंतरिक सुरक्षा पदक और संयुक्त राष्ट्र शांति पदक सहित अन्य कई पदों से सम्मानित किया जा चुका है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago