Jharkhand: धनबाद में डिस्ट्रिक्ट जज की ऑटो से कुचल कर हत्या, वीडियो आया सामने!

झारखंड के धनबाद में एक  जिला एवं सत्र न्यायाधीश की हत्या कर दी गई है।  न्यायाधीश उत्तम आनंद की मौत एक सड़क दूर्घटना में हुई थी हालांकि अब खुलासा हो रहा है कि उनकी हत्या की गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज जारी होने के बाद यह साजिशन मर्डर का मामला लग रहा है। दरअसल धनबाद में तैनात उत्तम आनंद बुधवार की सुबह मॉर्निंग वॉक कर रहे थे, तभी पीछे से आई एक ऑटो ने उन्हें टक्कर मार दी. जिसके बाद वो वहीं गिर पड़े। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

झारखंड, धनबाद में आज सुबह 5 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले ADG-8 न्यायधीश उत्तम आनंद को एक ऑटो ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गयी।#Jharkhnad #Dhanbad #INHindi pic.twitter.com/Ol5uhtAMMN

— इंडिया नैरेटिव (@NarrativeHindi) July 29, 2021

अब जब इस घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आया है तो पुलिस के होश उड़ गए हैं। फुटेज में साफ दिख रहा है कि ये टक्कर जानबूझकर मारी गई थी। जानकारी है कि रात में ऑटो चोरी हो गया। तड़के घटना को अंजाम दिया गया। साजिश रचने वालों तक पहुंचने के लिए पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़ने में जुट गई है। इस मामले में धनबाद के कुछ चर्चित और दबंग लोगों से पुलिस पूछताछ की तैयारी में जुट गई है।

सीसीटीवी फुटेज से साफ पता चलता है कि जज सड़क किनारे जॉगिंग कर रहे थे. पीछे से आ रहा ऑटो खाली सड़क पर सीधे जज के पास पहुंचते ही उनकी तरफ मुड़ा और तुरंत उन्हें टक्कर मार दी. उत्तम आनंद के कोर्ट में कई बड़े केस की सुनवाई चल रही थी। इसमें यूपी के शूटर अभिनव प्रताप सिंह के मामले की सुनवाई भी इनके कोर्ट में चल रही थी। बता दें कि अनिभव प्रताप सिंह ने धनबाद में कई छोटी-बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

1 year ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

1 year ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

1 year ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

1 year ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

1 year ago