Jai Bhim पर बवाल, फिल्म में हिंदी बोलने पर प्रकाश राज ने शख्स को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल

ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हई फिल्म जय भीम विवादों में फंसती नजर आ रही है। टी जे Gnanavel के डायरेक्शन में बनी फिल्म में प्रकाश राज भी अहम रोल निभा रहे हैं। फिल्म के एक सीन पर लोग जमकर आपत्ति जता रहे हैं। इस सीम में एक्टर प्रकाश राज को हिंदी बोलते एक शख्स को चाटा मारते हुए दिखाया गया है।  सोशल मीडिया पर ये सीन वायरल हो गया है। कई यूजर्स ने इस सीन पर आपत्ति जताई है।

ये फिल्म कुल 5 भाषाओं में रिलीज हुई है। रिलीज होने के कुछ देर बाद ये फिल्म अब विवादों से घिरी हुई नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर फिल्म से सामने आया प्रकाश राज का एक वीडियो क्लिक जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के चलते अब जय भीम पर संकट के बादल छा गए हैं। दरअसल जीस सीन को लेकर बवाल हुआ है उसमें  एक शख्स हिंदी में बात कर रहा है तभी प्रकाश राज उसे जोर से थप्पड़ जड़ते हैं। फिर वो शख्स सवाल करता है कि क्यों उसे थप्पड़ मारा गया। जवाब देते हुए प्रकाश राज कहते हैं तमलि में बोलो।

I am really heartbroken after watching #JaiBhim, nothing against actor or anyone but felt really bad, there is a scene in the film where a person speaks Hindi and Prakash Raj slaps him and tells him to speak in Tamil

Honestly this kind of scene was not needed….Hope they cut it

— Rohit Jaiswal (@rohitjswl01) November 1, 2021

अब इस सीन को लेकर लोग आपत्ति जता रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग फिल्म ‘जय भीम’ से इस सीन को हटाने की मांग कर रहे हैं। जाने-माने ट्रेड एनालिस्ट रोहित जायसवाल ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, ‘जय भीम देखने के बाद दिल टूट सा गया है। किसी के खिलाफ कुछ भी नहीं कहना है लेकिन सच में बहुत ही बुरा लगा। फिल्म के एक सीन में एक शख्स हिंदी में बोल रहा है। प्रकाश राज उसे तुरंत थप्पड़ मार देते हैं और उससे कहते हैं कि वो सिर्फ और सिर्फ तमिल में ही बात करे। सच कहूं तो इस सीन को डालने की कोई जरूरत भी नहीं थी। उम्मीद है कि वो इस सीन को हटा देंगे।’

Prakash Raj with his propaganda in the movie ‘Jay Bhim’ where he slaps a person who speaks in Hindi. pic.twitter.com/1SwPVssbK7

— Amit Kumar (@AMIT_GUJJU) November 2, 2021

बता दें कि इस फिल्म को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और कमल हासन ने फिल्म और स्टारकास्ट और क्रू की जमकर तारीफ की है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago