Sushil Kumar के Olympian से Wanted बनने की कहानी… जानिए सागर धनखड़ हत्याकांड का पूरा मामला ?

दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के मामले में फरार चल रहे ओलंपियन पहलवान सुशील कुमार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने मुंडका से गिरफ्तार कर लिया है। स्पेशल टीम के हत्थे सुशील कुमार का साथी अजय भी चढ़ा। आपको बता दें कि हत्याकांड मामले में फरार चल रहे सुशील कुमार पर एक लाख और साथी अजय पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इस मामले को लेकर सुशील कुमार ने कोर्ट का रुख भी किया था, लेकिन कोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत देने से इंकार कर दिया।

सुशील पर आईपीसी सेक्शन 302 (हत्या), 365 (अपहरण), 120-B (आपराधिक साजिश रचने) के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह पूरा मामला दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में एक फ्लैट को खाली करने को लेकर शुरू हुआ था। इस फ्लैट में सागर अपने साथियों के साथ किराए पर रहते थे, वो फ्लैट सुशील कुमार की पत्नी का था, लेकिन सागर ने किराया दिए बगैर फ्लैट को छोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक सुशील ने कई बार सागर से अपने बकाया किराए की मांग की, लेकिन सागर रुपए देने में टाल-मटोल करता रहा।

#WATCH | A team of Delhi Police Special Cell arrested Wrestler Sushil Kumar; visuals from Saket Police Station.

(Source: Delhi Police) pic.twitter.com/tauURqxvC2

— ANI (@ANI) May 23, 2021

4 मई की देर रात दिल्ली के मॉडल टॉउन थाने के इलाके में सुशील कुमार और उनके साथियों ने सागर और उसके दोस्तों का किडनैप किया। फिर छत्रसाल स्टेडियम में ले जाकर उनकी पिटाई की। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 20 से 25 लोगों ने 23 साल के सागर और दो अन्य को अधमरा होने तक पीटा था। जांच के दौरान घटना की सीसीटीवी फुटेज भी बरामद की हुई।

फुटेज में सुशील 20-25 पहलवानों और असौदा गिरोह के बदमाशों के साथ सागर धनखड़ और दो अन्य को पीटता दिखा था। सभी लोग सागर को लात-घूंसों, डंडों, बैट और हॉकी से मारते दिख रहे थे। फुटेज में सुशील सागर और दो अन्य पीड़ितों पर हॉकी चलाता भी दिखा था। फुटेज और वीडियो सुशील के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा सबूत है। पुलिस ने दोनों को ही जब्त कर सुशील पर इनाम घोषित कर दिया।

इसके बाद से पुलिस को लगातार सुशील की तलाश थी। पुलिस ने दिल्ली के अलावा पंजाब, यूपी, उत्तराखंड और हरियाणा में भी ताबड़तोड़ दबिश दी। दिल्ली में कई ठिकानों पर पुलिस ने छापा मारा लेकिन सुशील का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस के मुताबिक, फरार होने के बाद सुशील ने फरार होने के बाद कई ठिकाने बदले थे। 6 मई को सुशील कुमार हरिद्वार ऋषिकेश के एक बड़े बाबा के आश्रम में रुके। फिर 7 मई को वो वापस दिल्ली आए। इसके बाद फिर बहादुरगढ़ गए।

Night CCTV footage of Olympic medalist #SushilKumar being intercepted by @CellDelhi sleuths and later arrested for his alleged role in the murder of 23 year old ex junior national champion wrestler Sagar. pic.twitter.com/Vj5n8N0xc5

— Pramod Kumar Singh (@SinghPramod2784) May 23, 2021

बहादुरगढ़ से सुशील कुमार चंडीगढ़ गए। चंडीगढ़ से वापस बठिंडा गए। फिर भटिंडा से चंडीगढ़ गए। चंडीगढ़ से सुशील फिर गुरुग्राम गए। गुरुग्राम से वेस्ट दिल्ली आए और फिर इसके बाद वो 23 मई को मुंडका से गिरफ्तार हुए। आपको बता दें कि सागर धनखड़ के पिता अशोक धनखड़ दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल है। उन्होंने बताया कि सागर पिछले 8 साल से छत्रसाल में ट्रेनिंग ले रहा था।

वो सुशील कुमार को ही अपना गुरु मानता था। उन्होंने बताया कि मैंने अपने बेटे को महाबली सतपाल के हवाले किया था, जो छत्रपाल अखाड़ा चलाते है। सतपाल ने उनसे वादा किया था कि उनका बेटा देश के लिए मेडल जीतेगा, लेकिन गुरू होते हुए…? वहीं आपको ये भी बताते चले कि सुशील कुमार भारतीय रेसलिंग इतिहास के बड़े खिलाड़ियों में गिने जाते है।

उन्होंने ओलंपिक के अलावा वर्ल्ड चैंपियनशिप में 2010 में गोल्ड, कॉमनवेल्थ गेम्स में 2010, 2014 और 2018 में गोल्ड, एशियन गेम्स 2006 में ब्रॉन्ज और एशियन चैंपियनशिप में 2003 में ब्रॉन्ज, 2007 में सिल्वर, 2008 में ब्रॉन्ज और 2010 में गोल्ड मेडल जीता।

इसके अलावा सुशील ने रेसलिंग के कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में पांच गोल्ड और एक ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया। सुशील कुमार के खेल को देश में सम्मान भी मिला. 2005 में उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 2009 में उन्हें सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड से नवाजा गया। साल 2011 में पद्मश्री भी मिला।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago