राफेल लड़ाकू विमानों का दूसरा बेड़ा फ्रांस से नॉन-स्टॉप उड़ान भरकर भारत पहुंचा

फ्रांस से राफेल लड़ाकू विमानों का दूसरा बेड़ा भारत पहुंच गया है। भारतीय वायुसेना ने बुधवार को जानकारी दी है कि राफेल विमानों का दूसरा बेड़ा फ्रांस से नॉन-स्टॉप उड़ान भरने के बाद बुधवार की रात 8:14 बजे भारत पहुंच चुका है। तीन नए विमान फ्रांस के इस्ट्रेस से गुजरात के जामनगर पहुंचे।

इस यात्रा के दौरान फ्रेंच एयर फोर्स का मिड एयर रिफ्यूलिंग एयरक्राफ्ट साथ था। इस यात्रा के लिए भारतीय वायुसेना के पायलटों को फ्रांस के सेंट दिजिएर एयरबेस में प्रशिक्षण दिया गया। सहायक वायु सेनाध्यक्ष (परियोजना) के नेतृत्व में विशेषज्ञों की एक टीम तीन लड़ाकू जेट प्राप्त करने के लिए लॉजिस्टिक मुद्दों का समन्वय कर रही है।

इन तीन नए विमानों के आने के बाद भारत के पास कुल आठ राफेल विमान हो गए हैं। इससे पहले 29 जुलाई को पांच राफेल विमान आए थे। इन्हें 10 सितंबर को अंबाला में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान 'गोल्डन एरोज स्क्वॉड्रन' में शामिल किया गया था।

The 2nd batch of #Rafale aircraft touched down on Indian soil after flying over 3700 nautical miles from France for more than 8 hours

VC: @IAF_MCC #RafaleinIndia #HarKaamDeshKeNaam pic.twitter.com/vu8eBh0M2z

— PRO Defence Lucknow (@ProDefLko) November 5, 2020

राफेल के पहले बेड़े को जब वायुसेना में शामिल किया गया था तब रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इसे गेम चेंजर करार दिया था। उनका दावा था कि राफेल के साथ वायुसेना ने टेक्नोलॉजी के स्तर पर बढ़त हासिल कर ली है। सिंह ने कहा था, "मुझे विश्वास है कि हमारी वायु सेना ने राफेल के साथ एक तकनीकी बढ़त हासिल कर ली है।"

राफेल 4.5 पीढ़ी का विमान है और इसमें नवीनतम हथियार और बेहतर सेंसर दिए गए हैं।.

डॉ. शफी अयूब खान

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago