Hindi News

indianarrative

दिल्‍ली में इस हफ्ते ऐसी गर्मी पड़ेगी सब रेकॉर्ड टूट जाएंगे, बाहर निकले तो झुलसा डालेंगे लू के थपेड़े

दिल्‍ली में इस हफ्ते ऐसी गर्मी पड़ेगी सब रेकॉर्ड टूट जाएंगे

ऱाजधानी दिल्ली में इसबार भीषण गर्मी पड़ने वाली है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में गुरुवार तक पारा 44 डिग्री के स्तर को छू सकता है। जबकि अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। इस वक्त उत्तर भारत समेत देश के ज्यादातर हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। साथ ही लू के थपेड़ों से कोई निजात नहीं मिल रही है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कल रविवार को बताया कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तापमान बढ़ने का अनुमान जताया है, लेकिन गुरुवार तक भीषण गर्मी की संभावना नहीं है। दिल्ली के आधार स्टेशन सफदरजंग वेधशाला ने रविवार को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो साल के इस समय के लिए सामान्य से दो डिग्री कम है। सोमवार को पारा 40 डिग्री के पार पहुंचने और गुरुवार तक धीरे-धीरे 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

मौसम विज्ञान विभाग की माने तो, अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान तीन से पांच डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है। राष्ट्रीय राजधानी के अन्य हिस्सों में पारा 45-46 डिग्री तक पहुंच सकता है। हालांकि 28 अप्रैल से कुछ राहत मिलने की संभावना मिल सकती है आईएमडी का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव से पूरे उत्तर-पश्चिम भारत में अपेक्षित है।

वहीं, राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में पिछले दिन की तुलना में रविवार को अधिकतम तापमान में एस से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्द की गई। 44 डिग्री सेल्सियस के साथ बाड़मेर राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा। बंगाल की बात करें तो, दक्षिण बंगाल के पांच जिलों में भीषण गर्मी की स्थिति बनी रही, क्योंकि कोलकाता में मौसम का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पश्चिम बंगाल के बांकुरा में अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ओडिशा में भी भीषण गर्मी पड़ रही है। रविवार को भुवनेश्व में अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक था।