Congress Toolkit Case: Twitter इंडिया के MD से दिल्ली पुलिस ने की बेंगलुरु में पूछताछ, मिले हैरान करने वाले जवाब, देखें रिपोर्ट

कांग्रेस के सोशल मीडिया टूल किट का विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस केस को लेकर एक नया अपडेट सामने आ रहा है। सूत्रों की मानें तो दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की सीनियर टीम इस मामले में ट्विटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष माहेश्वरी से पूछताछ करने के लिए बेंगलुरु गई। इस पूछताछ में क्या सामने निकलकर आया, इसकी जानकारी टीम ने मीडिया से साझा नहीं की है। सूत्रों की मानें तो ट्विटर इंडिया के एमडी ये पूछताछ दिल्ली पुलिस की टीम ने तब की थी, जब टूलकिट मामले में नोटिस देने के लिए दिल्ली और गुरुग्राम, हरियाणा में ट्विटर के दफ्तरों में गई थी।

A senior-level team of Delhi Police's Special Cell had gone to Bengaluru, Karnataka on May 31 to interrogate Twitter India MD Manish Maheshwari regarding 'Congress toolkit case': Sources

— ANI (@ANI) June 17, 2021

आपको बता दें कि टूलकिट पर ये मामला तब शुरू हुआ जब बीजेपी ने 18 मई को एक दस्तावेज शेयर किया और कांग्रेस कुछ नेताओं पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि खराब करने का आरोप लगाया। बीजेपी ने यह भी आरोप लगाया कि टूलकिट से संबंधित दस्तावेज कांग्रेस द्वारा जारी किया गया था। ये अलग बात है कि कांग्रेस ने बाद में ट्विटर को लिखा और दावा किया कि दस्तावेज नकली था और पार्टी के अनुसंधान विभाग के जाली लेटरहेड पर बनाया गया था। विपक्षी दल ने कथित रूप से गलत सूचना फैलाने के लिए पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सहित बीजेपी नेताओं के ट्विटर अकाउंट को सस्पेंड करने की मांग की।

#TwitterIndia head questioned by Special Cell of #DelhiPolice in Bengaluru on May 31 in connection with the alleged #Congress '#Toolkit' case: report@TwitterIndia pic.twitter.com/8AKswS7duK

— editorji (@editorji) June 17, 2021

आपको बता दें कि मई महीने में दिल्ली पुलिस ने टूलकिट मामले में कांग्रेस के 2 नेताओं को नोटिस भेजा था और इस मामले में शिकायत के संबंध में उन्हें जांच का हिस्सा बनने के लिए कहा था। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल की टीम ने टूलकिट के बारे में शिकायत को लेकर जांच के संबंध में मई में ही ट्विटर इंडिया को नोटिस भेजा। नोटिस में ट्विटर इंडिया से उन सूचनाओं को देने के लिए कहा, जिसके आधार पर बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा के ट्वीट को 'मैन्युपुलेट मीडिया' बताया गया था।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago