राष्ट्रीय

मुंबई मेट्रो में महिला सशक्तिकरण की मज़बूत दस्तक, अकुरली-एकसार दोनों स्टेशनों को संचालित कर रही हैं महिला कर्मचारी

पूरे देश में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने में जोर दिया जा रहा है। बीते सालों में महिलाओं के काम करने की स्थिति में बहुत सुधार हुआ है। अब महिलाएं वे सभी काम करती हुईं नज़र आती हैं, जिसे अंजाम देने का सिर्फ़ पुरुषों का ही हक़ माना जाता था। मौजूदा समय में देश में महिलाएं बस, ऑटो के साथ -साथ रेल और मेट्रो ट्रेनें भी चला रही हैं।

मुंबई मेट्रो की लाइन 7 और 2ए में महिला सशक्तिकरण का शानदार मौजूदगी देखी जा रही है। लाइन 2ए पर अकुरली और लाइन 7 पर एकसार स्टेशन हैं, जो कि इस साल जनवरी महीने में ही शुरू हुए थे। इस मेट्रो लाइन पर 30 प्रतिशत महिला कर्मचारी काम करती हैं। यह महिला सशक्तिकरण का एक बेहतरीन उदाहरण है।

इस मेट्रो लाइन की एक और ख़ास बात है कि यहां के तकनीकी विभाग में भी महिलाओं की एक स्पेशल टीम है, जिसमें कुल 305 कर्मचारी हैं और उसमें से 63 महिलायें तकनीशियन के रूप में नियुक्त हैं। वे रोलिंग स्टॉक के सभी तकनीकी कामों को नियंत्रित करती हैं। ये सभी महिलायें तकनीशियन प्राथमिक रखरखाव, निरीक्षण और गियर गड़बड़ी के तहत मरम्मत, पेंटाग्राम (ओएचई) रखरखाव के साथ-साथ वे छोटे-मोटे नट बोल्ट भी ठीक करती हैं।

इतना ही नहीं इस मेट्रो लाइन पर अधिकतर महिलायें हैं, जो मेट्रो चलाती हैं। इस लाइन पर क़रीब 21 महिला ड्राइवर हैं, जबकि मेट्रो को सिग्नल देने वाले डिपार्टमेंट में भी महिला कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है। वहीं, महिला कर्मचारी टिकट डिपार्टमेंट और अन्य कई विभागों में भी अहम किरदार निभा रही हैं और इनकी सख्यायें ज़्यादा हैं। महिलाओं की मौजूदगी इस बात का भरोसा दिलाती है कि व्यवस्था चाकचौबंद है और सुरक्षा में चूक का सवाल ही नहीं है,क्योंकि महिलायें जननी होती हैं और उन्हें हर जान की क़ीमत बख़ूबी पता है।

Stefi Sawhney

Writer

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago