इस्लाम छोड़ हिंदू बने Waseem Rizvi, यति नरसिंहानंद ने कराया धर्म परिवर्तन- देखें क्या है नया नाम

उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के सदस्य और पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी इन दिनों लगातार चर्चा में बने हुए हैं। अब उन्होंने इस्लाम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया है। सोमवार सुबह गाजियाबाद के डासना मंदिर में यति नरसिंहानंद सरस्वती ने उन्हें सनातन धर्म में शामिल कराया। उनका नया नाम अब हरबीर नारायण सिंह त्यागी (Harbeer Narayan Singh Tyagi) होगा।

यह भी पढ़ें- मॉडर्न नेशनलिस्ट मुसलमान वसीम रिजवी के खिलाफ पुराने कठमुल्लापंती ओवैसी उतरे मैदान में, दर्ज करवाई एफआईआर

वसीम रिजवी ने हिंदू बनने के बाद कहा कि मुझे इस्लाम से बाहर कर दिया गया है, हमारे सिर पर हर शुक्रवार को ईनाम बढ़ा दिया जाता है, आज मैं सनातन धर्म अपना रहा हूं। यति नरसिंहानंद सरस्वती ने कहा कि हम वसीम रिजवी के साथ हैं, वसीम रिजवी त्यागी बिरादरी से जुड़ेंगे। उन्होंने पहले ही घोषणा कर दी थी कि वो इस्लाम छोड़ सनातम धर्म में शामिल होने वाले हैं। उनके धर्मांतरण कराने के बाद यति नरसिंहानंद सरस्वती ने कहा कि, हम वसीम रिजवी के साथ हैं वसीम रिजवी त्यागी बिरादरी से जुड़ेंगे। यति नरसिंहानंद करीब एक महीने पहले ही जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर भी बने हैं।

बता दे कि, बीते दिनों वसीम रिजवी ने अपनी वसीयत भी सार्वजनिक की थी जिसमें उन्होंने ऐलान किया था कि मरने के बाद उन्हें दफनाया न जाए, बल्कि हिंदू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार किया जाए औऱ उनके शरीर को जलाया जाए। उन्होंने कहा था कि यति नरसिम्हानंद उनकी चिता को अग्नि दें। उन्होंने कहा था कि, उन्हें धमकी मिल रही है, कुछ लोग उन्हें मारना चाहते हैं और इन लोगों ने घोषणा कर रखी है कि उनके मौत के बाद उनके पार्थिव शरीर को किसी कब्रिस्तान में दफनाने नहीं दिया जाएगा। इसलिए उऩके पार्थिव शरीर को श्मशान घाट में जलाया जाए।

यह भी पढ़ें- वसीम रिजवी ने कहा कभी हो सकती है हत्या- मरने के बाद मेरा अंतिम संस्कार हिंदू रीति से किया जाए

गौरतलब हो कि, कुछ समय पहले वसीम रिजवी ने कुरान के कथित रूप से विवादित आयतों को हटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। लेकिन कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज करते हुए 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया था। वसीम रिजवी ने कुरान से 26 आयतें हटाने की मांग को लेकर कोर्ट में याचिका दायर की थी। इसी के बाद से वो मुस्लिम संगठनों के निशाने पर हैं।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago