Hindi News

indianarrative

मौसम ने बदला मिजाज, भीषण गर्मी से थोड़ी राहत, दिल्ली-एनसीआर में बारिश व ओले गिरे

मौसम ने बदला मिजाज

पिछले कुछ समय से दिल्ल, उत्तर प्रदेश, राजस्थान के साथ उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ रही थी। 10 बजने के बाद ही घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता था। कड़ी दूप में लु के थपेड़ों से लोग पस्त हो गए थे। लेकिन, अब दिल्ली लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। दिल्ली-एनसीआर में मैसम ने मिजाज बदल लिया है और बुधवार दोपहर को बारिश के साथ ओले भी गिरे हैं।

रोहिणी, पीतमपुरा और पश्चिम विहार दोपहर में ओले गिरने खबर सामने आई है। इसके साथ ही नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा के कई अलग-अलग इलाकों में बारिश हुई। दिल्ली एनसीआर में बदले इस मौसम से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। इससे पहले सुबह में भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली-एनसीआर में धूलभरी आंधी, गरज के साथ बारिश होने या ओले गिरने के साथ 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया था।

बाद में इस चेतावनी को ऑरेंज श्रेणी में तब्दील कर दिया गया था। दिल्ली के बेस स्टेशन सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा तो वहीं, न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस साल के सामान्य तापमान से चार डिग्री अधिक था। IMD ने कहा था कि, पश्चिमोत्तर भारत को प्रभावित करने वाले पश्चिमी विक्षोत्र के परिणाम स्वरूप, अगले तीन दिनों के लिए राजधानी में बादल छाए रहने की भविष्यवाणी की गई है।

दिल्ली-एनसीआर के अलावा बुधवार को हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्म मौसम से राहत मिली। चंडीगढ़ से लगे पंजाब के मोहाली और हरियाणा के पंचकुला में भी बारिश हुई।