Hindi News

indianarrative

Bengal में TMC की गुंडागर्दी, मेदिनीपुर में BJP कार्यकर्ता की पीट-पीटकर कर मार डाला

Bengal में TMC की गुंडागर्दी

ममता बनर्जी के बंगाल में अहिंसा का दौर जारी है। बीजेपी के कार्यकर्ताओं को टारगेट किया जा रहा है। नई घटना में एक और बीजेपी कार्यकर्ता को पीट- पीटकर मार दिया गया। ये घटना पूर्व मेदिनीपुर जिले की है। बीजेपी कार्यकर्ता को सड़क पर पीट-पीटकर मार डाला गया है। मारे गए कार्यकर्ता का नाम शंभु माइति है। उनका शव आज सुबह डेरिया दिघी क्षेत्र के नंटू प्रधान कॉलेज के पास केलेघई नदी के किनारे से बरामद किया गया।

बीजेपी का आरोप है कि टीएमसी बदमाशों ने शंभु माइति को पहले सड़क पर पीटा गया, उसके बाद उसे चाकू से मार कर हत्या कर दी गयी। बीजेपी के एक कार्यकर्ता ने कहा, ‘उन्हें बीती रात करीब 10 बजे सड़क से उठाया गया था। इसके बाद नदी के किनारे उसकी पिटाई की गई। उन्हें पीटा गया और नंटू कॉलेज के पास छोड़ दिया गया। हमारे स्थानीय कर्मचारी डर के मारे इलाके में नहीं जा सके। तभी फोन मेरे पास आया। मुझे शंभु माइति की खबर मिली। फिर मैंने भगवानपुर थाने के ओसी को फोन किया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने बल भेजा है। बाद में जब उसे अस्पताल लाया गया तो उसे बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने बताया कि इस मामले में फिलहाल किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। लेकिन पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।