National Flag: कब और कैसे उतारा जाएगा तिरंगा? फटाफट जान लें क्या हैं इसके रखरखाव के नियम

15अगस्त 2022को भारत ने अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस समारोह को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया है। तिरंगा न देश की आन, बान, शान बल्कि भारतीय ध्वज की पूरी दुनिया में एक अलग पहचान है। तिरंगे के सम्मान में हर देशवासी पहली कतार में खड़ा होता है। इसी कड़ी में हर साल 15अगस्त को दिल्ली के लाल किला से देश के पीएम तिरंगा को फहराते हैं। ऐसे में स्कूल से लेकर  सरकारी दफ्तर हर जगह इस दिन तिरंगा फहराया जाता है। : इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस का त्योहार कुछ खास है। खास बात, इस साल हर घर तिरंगा अभियान के तहत देशभर के लगभग सभी घरों पर तिरंगे को स्थापित किया गया है। वैसे सभी लोग  सभी लोग तो तिरंगा फहराने के नियम को तो जानते होंगे, लेकिन क्या झंडा फहराने के बाद उसे उतारने का नियम जानते हैं या उतारने के बाद उस झंडे का क्या होता है। अगर नहीं तो आपको अपनी लेख में हम झंडा उतारने  के नियम के बारे में बताने वाले हैं।

दरअसल, भारत का राष्ट्रीय ध्वज, भारत के लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं का प्रतिरूप है। ये राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। भारतीय ध्वज संहिता में तिरंगा को फहराने और इस्तेमाल करने के बारे में दिये गए निर्देश हैं। ध्वज संहिता-भारत के स्थान पर भारतीय ध्वज संहिता-2002को 26जनवरी 2002से लागू किया गया है। तिरंगा सरकारी भवन पर रविवार और अन्य छुट्‍टियों के दिनों में भी फहराया जाता है, विशेष अवसरों पर इसे रात को भी फहराया जा सकता है। वैसे राष्ट्रीय ध्वज को सूर्योदय से सूर्यास्त तक ही फहराया जाना चाहिए।

तिरंगा झंडा उतारने के नियम

-राष्ट्रीय ध्वज को तेजी से फहराया जाता, लेकिन धीरे-धीरे आदर के साथ उतारा जाता है।

-तिरंगा फहराते और उतारते समय बिगुल बजाया जाता है।

-ध्वज को बिगुल की आवाज के साथ ही फहराया और उतारा जाता है।

-तिरंगे को जमीन पर नहीं रखा जाता है।

-तिरंगे को उतार कर संभालकर रखा जाता है।

-अगर तिरंगा फट जाए या मैला हो जाए तो उसे अकेले में पूरा नष्ट किया जाता है।

स्वतंत्रता दिवस पर झंडा कैसे फहराते हैं?

जानकारी के लिए बता दें, 15 अगस्त को भारत अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है। इस दिन अंग्रेजों की गुलामी से देश को आजादी मिली थी। स्वतंत्रता दिवस के दिन रस्सी के सहारे झंडे को नीचे से खींचकर ऊपर ले जाया जाता है और उसे खोलकर फहराया जाता है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago