Categories: कृषि

रबी में बुवाईः अभी तक पिछली बार से 23.77 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में ज्यादा

देश में चालू रबी सीजन में अभी तक पिछली बार से 23.77 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में ज्यादा बुवाई हुई है,जो 9.84 प्रतिशत अधिक है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि कृषि क्षेत्र में सरकार की विशेष रूचि और प्रयासों से किसान उत्साहित हैं। जिससे कृषि क्षेत्र लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है।

केंद्रीय मंत्री तोमर ने बताया कि कोविड महामारी के बावजूद सरकार ने अपनी प्राथमिकता वाले कृषि क्षेत्र में निरंतर ध्यान दिया। जिससे पिछले रबी सीजन में फसलों की कटाई अच्छे से हुई। फिर ग्रीष्मकालीन व खरीफ फसलों की भी रेकार्ड बुवाई हुई। सरकार ने कृषि उपजों का मूल्य भी बढ़ाया। कृषि सुधार के लिए अनेक उपाय किए गए हैं। इन सबसे आज कृषि क्षेत्र बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। तोमर ने कहा कि हमारे किसान बहुत मेहनत कर रहे हैं और सरकार भविष्य में भी कृषि क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास करती रहेगी।

उन्होंने बताया कि 20 नवंबर 2020 तक कुल रबी फसलों को पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान 241.66 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल के मुकाबले 265.43 लाख हेक्टेयर क्षेत्र पर बोया गया है। इस प्रकार देश में पिछले वर्ष की तुलना में 23.77 लाख हेक्टेयर क्षेत्र कवरेज में वृद्धि हुई है। किसानों ने पिछले साल के 52.08 लाख हेक्टेयर क्षेत्र के मुकाबले 55.53 लाख हेक्टेयर क्षेत्र पर तिलहनों की बुवाई की है। तिलहन के कुल क्षेत्र में औसत 3.45 लाख हेक्टेयर की वृद्धि हुई है। इसमें, सरसों के क्षेत्र में 4.24 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में वृद्धि हुई है। जिसमें पिछले साल के 48.01 लाख हेक्टेयर की तुलना में 52.25 लाख हेक्टेयर क्षेत्र को कवर किया गया है।

पिछले वर्ष के 96.77 लाख हेक्टेयर क्षेत्र के मुकाबले 97.27 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं बोया गया है। यानी इसके क्षेत्र कवरेज में 0.50 लाख हेक्टेयर की वृद्धि हुई है। गत वर्ष के 64.57 लाख हेक्टेयर क्षेत्र के मुकाबले दलहन 82.59 लाख हेक्टेयर में बोया गया है। यानी क्षेत्र कवरेज में 18.02 लाख हेक्टेयर की वृद्धि हुई है। मोटे अनाज का क्षेत्र पिछले साल के 21.26 लाख हेक्टेयर के मुकाबले इस बार 22.78 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में है। यानी क्षेत्र कवरेज में 1.53 लाख हेक्टेयर की वृद्धि हुई है। रबी फसलों के अंतर्गत क्षेत्र कवरेज की प्रगति पर कोविड-19 का प्रभाव नहीं है।.

डॉ. शफी अयूब खान

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago