जीवनशैली

महीने के आखिरी दिन इन 3 राशियों को उठाना पड़ सकता है जोखिम, पढ़ें शुक्रवार का राशिफल

आज आश्विन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। पंचमी तिथि आज रात 10 बजकर 34 मिनट तक रहेगी। शारदीय नवरात्र के पंचमी तिथि को मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप स्कंदमाता की पूजा का विधान है। देवताओं के सेनापति कहे जाने वाले स्कन्द कुमार, यानि कार्तिकेय जी की माता होने के कारण ही देवी मां को स्कंदमाता कहा जाता है। इनके विग्रह में स्कन्द जी बालरूप में माता की गोद में बैठे हैं। जानिए 30 सितंबर 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि: अजनबियों पर भरोसा ना करें। आज का दिन धन के मामले में अच्छा साबित होगा। नौकरीपेशा लोगों का ट्रांसफर संभव है। संतान सुख मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। बचत करने में सफल रहेंगे।

वृष राशि: कार्यक्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों को समझने की कोशिश करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। जीवनसाथी के चयन में घर वालों की मदद लें। व्यापार से जुड़ी योजनाओं का खुलासा हर किसी के सामने ना करें तो बेहतर होगा। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है।

मिथुन राशि: धन खर्च हो सकता है। उधार देने से बचें। सेहत में उतार-चढ़ाव संभव है। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। दफ्तर में कर्मचारियों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय में उन्नति के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि: जोश और उत्साह से भरपूर रहेंगे। खान-पान पर नियंत्रण रखना होगा। प्रेम की तलाश में हैं तो आज का दिन शुभ साबित हो सकता है। आर्थिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। घर में आनंद का माहौल रहेगा।

सिंह राशि: मन में किसी बात को लेकर दुविधा बनी रहेगी। धन लाभ होगा। व्यवसाय में सुस्ती आ सकती है। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। दफ्तर में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। मां का सानिध्य प्राप्त होगा।

कन्या राशि: कार्य योजना में कुछ बदलाव कर सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में अपनी योग्यता के बल पर सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवनसाथी मिलेगा। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। सेहत को लेकर खास सावधानी रखनी होगी।

तुला राशि: व्यस्त दिनचर्या के कारण जरूरी कार्य बीच में ही अटके रहेंगे। व्यवसाय में लाभ होगा। मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। नौकरी में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आध्यात्मिक झुकाव रहेगा। आज तुला राशि वालों को थोड़ा सावधान रहना होगा।

वृश्चिक राशि: कार्यस्थल पर कर्मचारियों से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। बच्चों की सेहत का ख्याल रखें। किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करेंगे। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी।

ये भी पढ़े: नवरात्रिः हाथी पर सवार होकर आई मां भवानी, इन राशियों को करेगी मालामाल

धनु राशि: धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी। परिवार के साथ किसी यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। प्रेम संबंधों में खटास पैदा हो सकती है। प्रेमी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आपके धैर्य से लोग आकर्षित होंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा।

मकर राशि: पारिवारिक मामलों में संभलकर रहना होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। प्रेमी के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। नौकरी और व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

कुंभ राशि: आज कुंभ राशि वालों को प्रमोशन मिल सकता है। आय के साधनों में वृद्धि होगी। सर दर्द से परेशान रहेंगे। साझेदारी के काम में लाभ होगा। बुजुर्गों की सेहत चिंता का कारण बन सकती है। संतान की तरफ से कोई अच्छा समाचार मिल सकता है।

मीन राशि: पिछले निवेशों से लाभ मिलेगा। अपने प्रेमी का दिल जीतने के लिए उसे कोई उपहार दे सकते हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। मन में सकारात्मक विचार आएंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago