जीवनशैली

दुनिया का एक ऐसा गांव जहां रहती हैं सिर्फ महिलाएं!

एक गांव जो महिलाओं का ,महिलाओं के लिए,और महिलाओं के द्वारा चलाया जाता है। यह हक़ीक़त है इस गांव में पुरुषों के लिए नो एंट्री है। यहां तक की अगर किसी औरत के बेटे की उम्र 18 साल हो जाता है तो उसे भी गांव से निकाल दिया जाता है।

इस गांव की जीवनशैली बिल्कुल अन्य गांवों की तरह सामान्य है। यहां की महिलाएं गांव के बच्चों के लिए खाना और शैक्षिक संसाधन जुटाने के लिए काम करती हैं। पुरुषों के लिए तो मानो यहां नो एंट्री का बोर्ड लगा है।

उत्तरी केन्या के सैमबुर काउंटी का उमोजा गांव जिसे “A Place For Women,By Women” कहा जाय तो अतिशयोक्ति नहीं । यह एक ऐसा गांव है जहां सिर्फ महिलाएं रहती हैं,उन्हीं के द्वारा गांव की विधि व्यवस्था चलाई जाती है। हालांकि यह गांव आदिवासी बस्तियों के जैसा ही दिखता है, बस एक फर्क़ है कि यहां पुरुष नहीं हैं।

उमोजा को केन्याई भाषा में एकता के लिए इस्तेमाल किया जाता है,जिसका कॉन्सेप्ट इस समुदाय के मूल में है। दरअसल, 1990 में लिंग आधारित हिंसा से बचकर भागने वाली औरतों के लिए एक सुरक्षा कैंप लगाए गए थे,जो आज एक गांव का रूप ले लिया और वो भी पुरुष विहीन गांव के रूप में ।इसलिए इस गांव में आज सभी उम्र की औरतें ही रहती हैं और उनका ही घर है।

1990 की लिंग आधारित घटना के बाद से ही लड़कियों और महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के लिए इस गांव में किसी भी पुरुष का एंट्री बैन है। उमोजा गांव में ऐसी कई महिलाएं रहती हैं जो यौन हिंसा और दुर्व्यवहार का शिकार हुई हैं। साथ ऐसी महिलाओं में से ज्यादातर को उनके परिवार वालों ने छोड़ दिया है या वो बाल विवाह या महिलाओं के खतने से बचकर भागी हुई हैं।

50 परिवार वाला गांव है उमोजा

एक फोटो जर्नलिस्ट निंसन ने केन्या के इस गांव में जाने का फैसला किया,हालांकि यहां तक पहुंचने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लेकिन वहां जाकर निंसन ने पाया कि इस गांव में 50 परिवार है। हालांकि सटीक संख्या घटती-बढती रहती है। लेकिन जो सबसे बड़ी बात है कि इस गांव की सभी महिलाएं आत्मनिर्भर हैं,लिहाजा कह सकते हैं कि यह आत्मनिर्भर गांव है।

यह भी पढ़ें-दुनिया का सबसे रहस्यमयी गांव, जहां इंसानों से लेकर जानवरों सब हैं Blind

हिंसा से पीड़ित महिलाएं करती हैं दूसरों को जागरूक

यहां के लोग औरतों के अधिकारों और लिंग आधारित हिंसा को लेकर गांव की अन्य महिलाओं को शिक्षित करती हैं। महिलाओं के किसी भी पुरुष बच्चों को 18 वर्ष की उम्र तक गांव में रहने की छूट है,लेकिन 18 पार कर लेने पर पुरुष बच्चे को गांव से निकाल दिया जाता है।

 

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

1 year ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

1 year ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

1 year ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

1 year ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

1 year ago