जीवनशैली

इन 5 राशियों के लिए शुभ है सोमवार,हर मनोकामना होगी पूरी, बस ये चीज करेगी परेशान

Aaj Ka Rashifal: आज माघ कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और सोमवार का दिन है। नवमी तिथि आज शाम 7 बजकर 20 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 10 बजकर 32 मिनट तक धृति रहेगा, उसके बाद शूल योग लग जायेगा। साथ ही आज शाम 7 बजकर 20 मिनट तक यायीजय योग रहेगा। आज शाम 7 बजकर 23 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। आइये जानते हैं  कैसा रहेगा आपके लिए 16 जनवरी का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि– रोग से कुछ परेशानी हो सकती है। महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम- संतान की स्थिति पहले से बेहतर है। व्यापारिक दृष्टिकोण से सुखद समय रहेगा। विपरित लिंग के संबंधों में एक-दूसरे पर ऊंगली उठ सकती है। ध्यान देने की जरूरत है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

वृषभ राशि– शत्रु परेशान करने की कोशिश करेंगे, लेकिन स्वंय वो नतमस्तक होंगे। पैरों में चोट लग सकती है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम- संतान की स्थिति भी मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ संकेत दिख रहे हैं। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि– भावुक संबंधों में तू-तू, मैं- मैं की स्थिति आ सकती है। बच्चों की सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम में भी तू- तू, मैं- मैं के संबंध दिख रहे हैं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम संतान मध्यम। व्यापार भी मध्यम दिख रहा है। सफेद वस्तु पास रखें।

कर्क राशि– जीवन में उत्थान का समय है। स्वास्थ्य की स्थिति थोड़ी मध्यम। प्रेम- संतान, व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। थोड़ा सा ध्यान दें और अपनों के स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। भाई और मित्रों के स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान रहेगा। शिवजी को प्रणाम करते रहें।

सिंह राशि– स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम- संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से कोई नई शुरुआत न करें। बाकी स्थिति आपकी अच्छी चल रही है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- कुटुंबों के लेकर मन कुछ व्यथीत रहेगा। मुंह में कोई विकार ने होने पाए इस बात का ध्यान रखें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम- संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी आपका अच्छा दिख रहा है। भगवान भोलेनाथ को प्रणाम करते रहें।

ये भी पढ़े: तवा भी बिगाड़ सकता है किस्मत?भूलकर भी ना करे ये गलतिया वरना झेलनी पड़ेगी भारी तबाही

तुला राशि- निर्थक औ सार्थक दोनों ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य थोड़ा सा नरम- गरम। प्रेम- संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार रुक- रुक कर चलेगा लेकिन एवरेज मेंटेन रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि– आंखों में चोट- चपेट लगने का संकेत है। सरदर्द हो सकता है। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम- संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी आपका सही दिख रहा है। सफेद वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ होगा।

धनु राशि- आय में बढ़ोतरी होगी। कुछ भाम्रक समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में कष्ट होगा। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम- संतान की स्थिति भी सुधर चुकी है। व्यापार भी अच्छा दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- कोर्ट- कचहरी में असमंजस की स्थिति रहेगी। प्रेम- संतान की स्थिति मध्यम। व्यापार भी आपका ठीक- ठाक रहेगा, लेकिन नए व्यापार की शुरुआत न करें। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- मान- प्रतिष्ठा पर आंच आने वाली कोई बात न करें। इसका सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य नरम- गरम। प्रेम- संतान मध्यम। व्यापार भी मध्यम दिख रहा है। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

मीन राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बच के पार करें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम- संतान की स्थिति भी मध्यम। व्यापार ठीक- ठाक चलेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago