जीवनशैली

कभी फीस भरने तक के पैसे नहीं थे! फिर एक रिक्शा चलाने वाले का 21 साल का बेटा बना IAS

UPSC एग्‍जाम को देश की सबसे मुश्किल परीक्षा इसे निकालना लोगों का किसी बड़े सपने से कम नहीं होता है। कई बार अटेम्‍प्‍ट करने के बाद भी लोग इस परीक्षा को पास नहीं कर पाते हैं। देशभर में इन परीक्षाओं में सफल होने के लिए कोचिंग चलती हैं। यह परीक्षा पास करते ही प्रशासनिक सेवाओं में एंट्री का रास्‍ता खुल जाता है। जितनी परीक्षा कठिन है क्रेज भी उतना ही ज्‍यादा है। परीक्षा में सफल होने वाले अभ्‍यर्थी दूसरों के लिए मिसाल बन जाते हैं। यह भी सच है क‍ि पढ़ाई पर किसी की बपौती नहीं है। न ही सभी संसाधनों का मिल जाना सफलता की गारंटी है। इस पेपर को पास करने के लिए कड़ी मेहनत और परिश्रम की जरूरत होती है। इसका जीताजगता उदाहरण अंसार शेख है। मझज 21 साल में अंसार आईएएस बन गए थे। देश में सबसे कम उम्र में आईएएस (Youngest IAS) बनने का रिकॉर्ड उन्‍हीं के नाम है। वह बेहद गरीब परिवार से थे। पिता ऑटोरिक्‍शा चलाते थे। कभी गरीबी के चलते उनकी पढ़ाई तक छूटने वाली थी। जिंदगी की तमाम चुनौतियों का सामना करते हुए वह आगे बढ़ते गए। अंसार शेख ने वह मुकाम हासिल किया जो लाखों-करोड़ों का सपना होता है।

घर में नहीं था पढ़ाई-ल‍िखाई का माहौल

अंसार शेख बचपन से ही पढ़ने-लिखने में काफी ज्यादा होशियार थे। वह महाराष्ट्र के जालना गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता अनस शेख महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में ऑटोरिक्‍शा चलाते थे। अंसार के पिता की तीन शादियां हुई थीं। वह दूसरी पत्नी से हैं। बचपन में ही अंसार का सामना गरीबी से होने लगा था। घर में पढ़ाई-लिखाई का बिल्कुल माहौल नहीं था। दो बहनों की शादी कम उम्र में हो गई थी। छोटा भाई स्‍कूल की पढ़ाई छोड़कर काम में लग गया था। रिश्‍तेदारों ने अंसार की पढ़ाई छुड़वाने की भी सलाह दी थी। पिता नाम कटवाने के लिए स्‍कूल तक पहुंच गए थे। लेकिन, शिक्षकों ने कहा कि वह बहुत होशियार है।

ये भी पढ़े: सिर्फ 14 साल की उम्र में शुरू की थी कंपनी और 22 साल में बन बैठा करोड़पति, जाने सफलता की कहानी

10वीं में आए थे 91% अंक

अंसार शेख दसवीं की बोर्ड परीक्षा में इसका नमूना भी देखने को मिल गया। जब उन्होंने 91 फीसदी अंकों के साथ बोर्ड परीक्षा पास की। फिर ग्रेजुएशन 73 फीसदी अंकों के साथ किया। उन्‍होंने पुणे के फर्ग्‍यूसन कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस में पढ़ाई की। शुरू से उन्‍हें पढ़ाई में दिलचस्‍पी थी। फिर उन्‍होंने यूपीएससी एग्‍जाम के लिए कोचिंग करने का फैसला किया। एक साल कोचिंग के बाद उन्‍होंने पहले ही प्रयास में इस परीक्षा को पास कर लिया। उनकी 361 रैंक आई। 2015 में जब अंसार ने यह परीक्षा पास की तो उनकी उम्र सिर्फ 21 साल थी। इस तरह वह देश में सबसे कम उम्र के आईएएस बने।

सोशल मीडिया पर जमकर एक्टिव

अंसार शेख ने आईएएस बनने के बाद शादी की। उनकी बीवी का नाम वाइजा है। अंसार शेख और उनकी पत्नी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। यूपीएससी परीक्षा की तैयारी करते हुए अंसार ने लगातार तीन साल तक हर दिन लगभग 12 घंटे काम भी किया।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago