Hindi News

indianarrative

Bank Holidays In October 2021: आज से आपके शहरों में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की लिस्ट

courtesy google

फेस्टिव सीजन की शुरु हो चुकी है। ऐसे में अगर आप बैंक से जुड़ काम की वजह से ब्रांच जा रहे हैं तो एक बार लिस्ट जरुर चेक कर लें, कही त्योहार की वजह से बैंक की आज छुट्टी तो नहीं। दरअसल, अक्टूबर में नवरात्र, दशहरा समेत कई  त्योहार पड़ रहे हैं और इस वजह से इस महीने 21 दिन बैंक बंद रहेंगे। आरबीआई ने अक्टूबर महीने के लिए आधिकारिक बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी की थी। जिसमें अक्टूबर महीने में 21 दिन की बैंकों को छुट्टियां दे गई थी। इसमें रविवार के साथ-साथ महीने का दूसरा और चौथा शनिवार शामिल हैं। आज से अलग-अलग शहरों में 13 दिन बैंक बंद रहेंगे। देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

9 अक्टूबर- शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार)

10 अक्टूबर- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

12 अक्टूबर-दुर्गा पूजा (महा सप्तमी)- अगरतला, कोलकाता में बैंक बंद

13 अक्टूबर- दुर्गा पूजा (महा अष्टमी)- अगरतला, भुबनेश्वर, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता, पटना और रांची में बैंक बंद

14 अक्टूबर- दुर्गा पूजा/ दशहरा (महा नवमी)/ आयुथ पूजा- अगरतला, बेंगलूरु, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद

15 अक्टूबर- दुर्गा पूजा/ दशहरा/ विजयादशमी- इंफाल और शिमला को छोड़ अन्य स्थानों पर बैंक बंद

16 अक्टूबर-दुर्गा पूजा (दशैन)- गंगटोक में बैंक बंद

17 अक्टूबर- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

18 अक्टूबर-कटी बिहू- गुवाहाटी में बैंक बंद

19 अक्टूबर- ईद-ए-मिलाद/ ईद-ए-मिलादुन्नबी/ मिलाद-ए-शरीफ/ बारावफात- अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, चेन्नई, देहरादून, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद

20 अक्टूबर-महर्षि वाल्मीकि का जन्म दिन / लक्ष्मी पूजा / ईद-ए-मिलाद- अगरतला, बेंगलूरु, चंडीगढ़, कोलकाता और शिमला में बैंक बंद

22 अक्टूबर-ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद का शुक्रवार- जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद

23 अक्टूबर- शनिवार (महीने का चौथा शनिवार)

24 अक्टूबर- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

26 अक्टूबर-विलय दिवस- जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद

31 अक्टूबर- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)