Chaitra Navratri 2021: नवरात्र के चौथे दिन मां कूष्माण्डा के इस मंत्र का 108 बार करें जप, हर काम होगा पूरा

नवरात्रों में मां के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। लोग बड़े ही श्रद्धा-भाव के साथ मां दुर्गा की आरती करते है। नवरात्र में दुर्गा जी के चौथे स्वरुप कूष्माण्डा की पूजा की जाती है। लोग निश्छल मन से कूष्माण्डा देवी को ध्यान में रखकर पूजा-उपासना करते है। हिंदु कथा के अनुसार, जब सृष्टि का अस्तित्व नहीं था। चारों ओर अंधकार ही अंधकार था। तब कूष्माणडा देवी ने अपने 'ईषत' हास्य से ब्रह्माण्ड की रचना की थी।अतः ये सृष्टि की आदि शक्ति हैं। इनका निवास सूर्य मंडल के भीतर के लोक में स्थित है। सूर्य लोक में निवास कर सकने की क्षमता और शक्ति केवल इन्हीं में है। मां कूष्मांडा को खुश करने और सभी कामों में सफलता हासिल करने के लिए मां के इस मंत्र का 108 बार जप करने से मनोवांछित काम पूरे होते हैं। मंत्र इस प्रकार है-

सुरासंपूर्णकलशं रुधिराप्लुतमेव च।

दधाना हस्तपद्माभ्यां कूष्माण्डा शुभदास्तु मे।।

मां कूष्मांडा के तेज की तुलना कोई भी देवी-देवता नहीं कर सकते। इन्हीं के तेज और प्रकाश से दसों दिशाएं प्रकाशित होती है। इनकी आठ भुजाएं हैं। इसलिए इन्हें अष्टभुजादेवी के नाम से भी जाना जाता है। इनके सात हाथों में कमण्डल, धनुष, बाण, कमलपुष्प, अमृतपूर्ण कलश ,चक्र और गदा है। आठवें हाथ में सभी सिद्धियों और निधियों को देने वाली जपमाला है। इनका वाहन सिंह है। मां की उपासना करने से भक्त की सारी मनोकामना पूरी हो जाती है। इस दिन जो भी सच्ची श्रद्धा से मां का व्रत रखता है, वो रोग और विनाश से मुक्त हो जाता है।

मां कूष्माण्डा उस भक्त को आयु, यश, बल और बुद्धि प्रदान करती हैं। चलिए अब आपको बताते है कि मां की पूजा कैसे करें। सबसे पहले कलश की पूजा कर माता कूष्मांडा को प्रणाम करें। देवी को पूरी श्रद्धा से फल, फूल, धूप, गंध, भोग चढ़ाएं। पूजा के दौरान मंत्र 'सुरासम्पूर्णकलशं रुधिराप्लुतमेव च। दधाना हस्तपद्माभ्यां कूष्माण्डा शुभदास्तु मे॥' का जाप करते रहे। इसके बाद मां कुष्मांडा को भोग लगाए और फिर सभी में प्रसाद बांट दे। मां को मालपुए काफी लोकप्रिय है। पूजा के बाद अपने से बड़ों को प्रणाम करें। इससे माता की कृपा भक्तों पर बरसती है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago