Chaitra Navratri 2022: घोड़ों पर सवार होकर आ रही शेरावाली मां, प्रचंड है संकेत

2 अप्रैल से 11 अप्रैल तक चैत्र नवरात्रि का त्योहार मनाया जाएगा। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को नवरात्रि का आरंभ कलश स्थापना से किया जाता है। माता रानी सिंह की सवारी करती हैं, लेकिन नवरात्रि में पृथ्वी पर आते समय उनकी सवारी बदल जाती है। मां दुर्गा की सवारी नवरात्रि के प्रारंभ होने वाले दिन पर निर्भर करती है। नवरात्रि का प्रारंभ जिस दिन होता है, उस दिन के आधार पर उनकी सवारी तय होती हैय़ इस साल चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा का आगमन घोड़े की सवारी पर हो रहा है। इसी प्रकार से वो जिस दिन विदा होती हैं, उस दिन के आधार पर प्रस्थान की सवारी तय होती है।

दिन के हिसाब से होती है मां की सवारी

सोमवार को मां की सवारी- हाथी।

मंगलवार को मां की सवारी- अश्व यानी घोड़ा।

बुधवार को मां की सवारी- नाव।

गुरूवार को मां की सवारी- डोली।

शुक्रवार को मां की सवारी: डोली।

शनिवार को मां की सवारी: अश्व यानी घोड़ा।

रविवार को मां की सवारी: हाथी।

मां दुर्गा के घोड़े पर आने का प्रचंड संकेत

देवी भागवत पुराण के अनुसार देवी दुर्गा नवरात्रि पर घोड़े की सवारी करते हुए जब आती हैं तो इसे देश के शासन और सत्ता के लिए अशुभ संकेत के तौर पर देखा जाता है। इस दौरान सरकार को विरोध का सामना करना पड़ सकता है और सत्ता परिवर्तन के योग बन सकते हैं। साथ ही मां दुर्गा की घोड़े की सवारी देश में आंधी-तूफान जैसी प्राकृतिक आपदाएं आने, गृह युद्ध और सत्ता में उथल-पुथल के संकेत भी देता है। इसलिए मां दुर्गा की पूजा करने के दौरान आपको माता से सभी लोगों को सुरक्षित रखने की भी प्रार्थना जरूर करनी चाहिए। नवरात्रि का समापन बुधवार के दिन हो रहा है। इसके बारे में भी शास्त्रों में लिखा है कि यदि नवरात्रि की समाप्ति बुधवार को हो तो मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर वापस जाती हैं।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago