Chaitra Purnima 2021: कुछ ही घंटों बाद शुरु हो रहा चैत्र पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त, भगवान विष्णु की पूजा के लिए जुटा ले ये जरुरी सामग्री

हिंदू धर्म में चैत्र महीने में पूर्णिमा आज है। इस पूर्णिमा का बड़ा महत्व होता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। लोग सत्यनारायण की कथा करवाते है। यही नहीं, उनकी कृपा पाने के लिए भी पूर्णिमा का व्रत भी रखते है। चलिए आपको बताते है कि पूर्णिमा के महत्व, पूजा और शुभ मुहूर्त के बारे में। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार चैत्र पूर्णिमा के दिन भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रज नगरी में रास उत्सव रचाया था। इस रास उत्सव को महारास के नाम से जाना जाता है।

ऐसी भी मान्यताएं हैं कि इस दिन भगवान हनुमान का जन्म भी हुआ था। चैत्र पूर्णिमा पर पूजा का शुभ मुहूर्त बस कुछ ही घंटों बाद शुरु हो रहा है। ये शुभ मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 44 मिनट से अगले दिन सुबह 09 बजकर 01 मिनट तक रहेगा। इस दिन सुबह के वक्त स्नान कर भगवान विष्णु के दर्शन के लिए भक्त मंदिर जाते है। हालांकि इस साल कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन रहते हुए घर में पूजा पाठ करनी होगी। पूर्णिमा के सुबह के दिन स्नान-दान, हवन, चप- तप और व्रत का बहुत महत्व है।

इस दिन हनुमान जयंती होने की वजह से पूर्णिमा की पूजा करना अत्यंत फलदायी है। इसके बाद सूर्य देव की पूजा करें और उनका मंत्र जाप करें। रात के वक्त चंद्र देव का भी विधि से पूजन करने का विधान है। चैत्र पूर्णिमा के साथ ही वैशाख महीना का आगमन हो जाता है। वैशाख का महीना धर्म कर्म की दृष्टि से बहुत ही विशेष माना जाता है। हिंदू कैलेंडर के मुताबिक, वैशाख के महीने को साल का दूसरा मास माना गया है। इस मास का वर्णन स्कंद पुराण में भी मिलता है।  वैशाख मास में पड़ने वाले व्रत को विधि पूर्वक पूर्ण करने से जीवन में सुख समृद्धि बनी रहती है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

11 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

11 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

11 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

11 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

11 months ago