Chandra Grahan 2021: कुछ ही देर में दिखेगा अनोखा नजारा, 10 प्वाइंट्स में जानें ये चंद्र ग्रहण आखिर क्यों है बेहद खास

हमेशा से ग्रहण की घटना को देखना अनोखा होता है। आज साल का आखिरी चंद्रग्रहण बस कुछ ही देर बाद शुरू हो जाएगा। भारत में दिन होने और उपच्छाया चंद्रग्रहण होने के कारण इस ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा। बाकी जगहों पर जैसे-अमेरिका, पूर्वी एशिया, उत्तरी यूरोप और ऑस्ट्रेलिया में यह चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। आप यूट्यूब पर सर्च करके ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग के लिए Virtual Telescop, Timeanddate, CosmoSapiens चैनल पर जा सकते हैं। ये चंद्रग्रहण बेहद खास है।

आइए जानते हैं क्यों खास है यह चंद्रग्रहण…

आज लगने वाला चंद्र ग्रहण 580 वर्षों में सबसे लंबा आंशिक चंद्रग्रहण होगा।

साल 2021 का यह आखिरी चंद्रग्रहण भारत में सिर्फ पूर्वोत्तर हिस्सों में कुछ ही देर के लिए दिखाई देगा। सूर्यास्त होते समय ही इस चंद्रग्रहण को अरुणाचल प्रदेश और असम के कुछ क्षेत्रों में देखा जा सकेगा।

यह आंशिक चंद्रग्रहण सुबह 11 बजकर 34 मिनट बजे शुरू होगा और शाम 5.58 बजे समाप्त होगा।

इस आंशिक चंद्रग्रहण ग्रहण की कुल अवधि 03 घण्टे 26 मिनट की होगी। उपच्छाया चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 05 घण्टे 59 मिनट की होगी।

चंद्र ग्रहण उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका और प्रशांत क्षेत्र में दिखाई देगा।

इससे पहले इतना लंबा आंशिक चंद्रग्रहण 18 फरवरी 1440 को लगा था और अगली बार ऐसा ही आंशिक चंद्रग्रहण 08 फरवरी 2669 को दिखाई देगा।

यह आंशिक चंद्रग्रहण का पूरा प्रभाव दोपहर 2.34 बजे दिखाई देगा, जब चंद्रमा का 97 फीसदी हिस्सा पृथ्वी की छाया से ढक जाएगा।

भारत में दिखाई देने वाला अगला चंद्रग्रहण 08 नवंबर 2022 को होगा।

ज्योतिष के नजरिए से साल का यह आखिरी आंशिक चंद्रग्रहण वृषभ राशि और कृतिका नक्षत्र में लगेगा।

उपच्छाया चंद्र ग्रहण के कारण भारत में यह दिखाई नहीं देगा इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा।

आपको बता दें कि चंद्रग्रहण लगने के बाद 15 दिनों के अंतराल पर साल 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण भी लगेगा। 4 दिसंबर 2021, शनिवार को मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर लगेगा। यह सूर्य ग्रहण वृश्चिक राशि में लगेगा जिस कारण से सभी राशियों को जातकों पर इसका प्रभाव देखने को मिलेगा।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago