Kartik Purnima 2021: कार्तिक पूर्णिमा पर शुभ मुहूर्त पर करें गंगा स्नान, राशि के अनुसार ही करें दान, धन से भरा रहेगा घर-बार

हिंदू धर्म में कार्तिक मास में आने वाली पूर्णिमा का विशेष महत्व है। आज कार्तिक पूर्णिमा है। कार्तिक पूर्णिमा को गंगा स्नान, देव दीपावली और त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहा जाता है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान शिव और विष्णु जी की पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन घर के मंदिर और बाहर दीपक जलाएं जाते हैं। माता लक्ष्मी जी और तुलसी मां की पूजा का भी विशेष महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा के साथ-साथ उनकी आरती और मंत्रों का जाप करने से कार्यों में आ रही बाधाएं दूरी होता हैं और भगवान शीघ्र प्रसन्न होकर सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।

कार्तिक पूर्णिमा तिथि के दिन स्नान का शुभ मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 28 मिनट तक है। वहीं दान करने का शुभ समय सूर्यास्त से पहले तक है। चलिए आपको बता दें कि राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान

मेष-  ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष राशि के जातकों को गुड़ का दान करना चाहिए।

वृष- कहते हैं कि वृष राशि के लोगों को गर्म कपड़ों का दान करना उत्तम रहता है।

मिथुन- कार्तिक पूर्णिमा के दिन मिथुन राशि के लोगों को मूंग की दाल का दान करें।

कर्क- कर्क राशि के जातकों को चावलों का दान करना चाहिए।

सिंह- सिंह राशि के जातकों को गेहूं का दान करने की सलाह दी जाती है।

कन्या- कार्तिक पूर्णिमा के दिन हरे रंग का चारा कन्या राशि को दान करना चाहिए।

तुला- तुला राशि के जातकों को कार्तिक पूर्णिमा के दिन गरीबों औरर जरूरतमंद लोगों को भोजन का दान करें।

वृश्चिक- इस दिन वृश्चिक राशि के जातक गुड़ और चना का दान करें।

धनु- कार्तिक पूर्णिमा के दिन धनु राशि के लोगों को गर्म खाने की चीजें, जैसे बाजरा आदि का दान करने की सलाह दी जाती है।

मकर-  इस शुभ दिन कंबल का दान भी उत्तम बताया जाता है।

कुंभ- कार्तिक पूर्णिमा के दिन कुंभ राशि के जातकों को काली उड़द की दाल शुभ फलदायी होती है।

मीन- इस दिन हल्दी और बेसन की मिठाई का दान मीन राशि के जातकों के लिए उत्तम होता है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago