बृहस्पति देव ने लिया शनि से बैर, उन्हीं की राशि में डेरा डालने का बनाया प्लान, देखें सभी राशियों पर शुभ या अशुभ कैसा पड़ेगा प्रभाव

ज्‍योतिष शास्त्र में बृहस्पति ग्रह को ज्ञान, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धार्मिक कार्य, धन, दान, पुण्य और भाग्‍य वृद्धि का कारक माना जाता हैं। बृहस्पति देव जब भी राशि परिवर्तन करते हैं, तो सभी राशियों पर बड़ा असर डालते हैं। आपको बता दें कि 20 नवंबर को बृहस्पति का कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहा है। इस राशि में बृहस्पति 13 अप्रैल तक रहेंगे। कुंभ के राशि स्‍वामी शनि ग्रह हैं और शनि की राशि में गुरु का प्रवेश सबसे ज्‍यादा मौसम को प्रभावित करता है।

मेष- गुरु का राशि परिवर्तन मेष राशि के जातकों के लिए 2022 के शुरुआती महीनों में बेहतर नतीजे देगा। जीवन में चली आ रही कई परेशानियों का अंत हो सकता है। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार होने के संकेत मिल रहे हैं। कोई महत्वपूर्ण काम मिल सकता है। धन लाभ के विशेष योग बन रहे हैं। माता लक्ष्मी की विशेष कृपा रहने से करियर में तरक्की मिलेगी।

वृषभ- गुरु का गोचर दसवें भाव में हो रहा है। करियर में बदलाव का समय रहेगा। अच्छे परिणाम मिलेंगे।

मिथुन- गुरु का गोचर नौवें भाव में हो रहा है जो भाग्य का भाव है। इस राशि के जातकों को भी अच्छे परिणाम मिलेंगे।

कर्क- कर्क राशि वालों के लिए यह समय मिलाजुला रहेगा। संभलकर रहें कोई निर्णय जल्दबाजी में न करें। यात्राओं से लाभ मिलेगा। हर काम में भाग्य का साथ मिलेगा। धन आगमन के रास्ते खुलेंगे। परिवार वालों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। नई नौकरी मिलने के आसार हैं। फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है।

सिंह- देवगुरु बृहस्पति सातवें भाव में स्थित रहेंगे। व्यापार में स्थितियां पहले के मुकाबले में बेहतर रहेगी। पारिवारिक जीवन में कुछ परेशानियां रहेंगी लेकिन ज्यादा चिंता की बात नहीं है।

कन्या- इस राशि के जातकों के लिए समय अच्‍छा रहेगा। बिजनेस करने वाले जातक व्यापार में नई ऊंचाई को प्राप्त करेंगे। रूके हुए कार्य फिर से बनने लगेंगे। कार्यस्थल पर हर चुनौतियों का सामना अच्छे से कर पायेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है जिससे अच्छा खासा लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे।

तुला- बृहस्पति का गोचर पांचवें भाव में रहेगा। पैसे कमाने के नए-नए और अच्छे मौके प्राप्त होंगे। करियर के लिए समय शानदार रहेगा।

वृश्चिक- गुरु का गोचर चौथे भाव में होगा, जो कि मिला-जुला असर डालेगा। साल 2022 में घर या कोई संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्‍छी रहेगी।

धनु- गुरु का राशि परिवर्तन धनु राशि के जातकों के लिए तीसरे भाव में होगा। यह समय चुनौतियों का सामना करने और लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए समय प्रतिकूल रहेगा।

मकर- गुरु दूसरे भाव में होगा। खर्चे बढ़े हुए रहेंगे। बीमारियां परेशान कर सकती हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शानदार उपलब्धियां मिलने के आसार हैं। नौकरी की तलाश में हैं तो अच्छा ऑफर मिल सकता है। कार्यस्थल पर आपके काम की प्रशंसा होगी। निवेश की योजना बना सकते हैं।

कुंभ- इस राशि के जातकों को साल 2022 के शुरुआती दिनों में अच्‍छा लाभ मिलेगा। आर्थिक गतिविधियों की दृष्टि से शानदार गुजरेगा। नए-नए कार्यों में आप अपना भाग्य आजमा सकते हैं।

मीन- मीन राशि के जातक गुरु के कुंभ में रहने के दौरान विदेश की यात्रा कर सकते हैं। धन-संपदा में भी इजाफा होने के संकेत हैं। कुल मिलाकर समय काफी ठीक रहेगा।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago