ठीक हो रहे कोरोना मरीजों के लिए सरकार ने तैयार किया फाइव स्टेप मील प्लान, जानिए नाश्ते में क्या ले, डिनर में क्या खाएं ?

कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने लोगों के बीच इस कदर डर का माहौल पैदा कर दिया है। कोरोना से बचाव के लिए बेहद सावधानी बरतने की जरुरत है। डबल मास्क पहनें, हाथों को सैनिटाइज करते रहे। लोगों से दो गज की दूरी बनाकर रखे। लक्षण दिखाई देने पर डॉक्टर की सलाह ले। इस महामारी के बीच डॉक्टर्स गर्म पानी पीने की सलाह दे रहे है। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल है कि गर्म पानी पीने से कोरोनावायरस से बचा जा सकता है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर अफवाहों का दौर भी जारी है।

लेकिन सच किया है, ये केंद्र सरकार ने mygovindia के ट्विटर हैंडल के जरिए बताया। केंद्र सरकार ने कहा कि मिथक यह है कि गर्म पानी से नहाने या गर्म पानी पीने से कोविड-19 को रोका जा सकता है। केंद्र ने अपने पोस्ट में बताया कि गर्म पानी वायरस को नहीं मारता है और न ही यह बीमारी का इलाज करता है। गर्म पानी रोगों से लड़ने में मदद करता है।'

कोरोना वायरस से उबरने वालों के लिए सरकार ने एक फाइव स्टेप मील प्लान भी शेयर किया। इस मील प्लान से इम्यूनिटी मजबूत होगी और लोगों को कोरोना होने के बाद कमजोरी व थकान से उबरने में मदद मिलेगी। सरकार ने कहा कि नाश्ते में रागी डोसा या एक कटोरी दलिया शामिल होना चाहिए। दोपहर के भोजन के दौरान या बाद में गुड़ और घी की भी सलाह दी।

सरकार ने बताया ये फाइव स्टेप मील प्लान

भीगे हुए बादाम और किशमिश का सेवन करके दिन की शुरुआत करें। बादाम प्रोटीन का एक समृद्ध स्रोत है और किशमिश आयरन की अच्छी मात्रा प्रदान करती है।

नाश्ते के लिए रागी डोसा या एक कटोरी दलिया सबसे अच्छा विकल्प है।

दोपहर के भोजन के दौरान या बाद में गुड़ और घी को खाया जा सकता है।

इन दोनों चीजों को रोटी के साथ मिलाकर भी खाया जा सकता है।

रात के खाने के समय साधारण खिचड़ी लें क्योंकि इसमें सभी आवश्यक पोषक तत्व शामिल होते है। ये खिचड़ी आंत के लिए हल्की होती है और अच्छी नींद के लिए मददगार होती है।

पानी के अलावा, आपको अपनी दिनचर्या में घर का बना नींबू का रस और छाछ शामिल करना चाहिए।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago