Vastu Tips: बेवजह तुलसी के पत्ते तोड़ना देती है मुसीबतों को न्योता, पत्ते तोड़ने से पहले जान लें नियम

हिन्दू धर्म में तुलसी को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है। रोजाना देवी तुलसी की पूजा करने से सुख-समृद्धि और धन की प्राप्ति होती है। वैसे शास्त्रों में तुलसी के पौधे को लेकर कुछ नियम बताए गए हैं। इसमें तुलसी का तोड़ना, जल अर्पित क रने और पूजा आदि करते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है, ग्रंथों में इसका उल्लेख मिलता है। बता दें, शिव परिवार की पूजा को छोड़कर लगभग सभी देवी-देवताओं की पूजा में तुलसी का प्रयोग किया जाता है। लेकिन विष्णु भगवान की पूजा तुलसी के भोग के बिना अधूरी मानी जाती है। शास्त्रों में तुलसी के पत्ते तोड़ने और जल अर्पित करने को लेकर कुछ खास नियम बताए गए हैं। आइये आपको बताते हैं इनके बारे में…

यहां जानिए तुलसी के पत्ते तोड़ने के नियम

– तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है, इसलिए तुलसी के पत्ते तोड़ते समय हाथ जोड़कर उनसे अनुमति लेना जरूरी है। इसके बाद ही तुलसी पत्र तोड़ें। इसके अलावा तुलसी के पत्ते को कभी भी चाकू, कैंची या नाकून आदि से नहीं तोड़ने चाहिए। याद रहे तुलसी के पत्ते बिना कारण न तोड़ें। मान्यता है कि अगर कोई ऐसा करता है को घर में दुर्भाग्य का सामना करना पड़ता है।

तुलसी को जल देने के नियम

– तुलसी में जल अर्पित करने से पहले साधक इस बात का ध्यान रखें कि किसी भी तरह का अन्न जल ग्रहण न किया हो।

– मान्यता है कि तुलसी में सूर्योदय के समय जल अर्पित करना सर्वोत्तम माना जाता है। इस बात का भी खास ख्याल रखें कि तुलसी के पौधे में जरूरत से ज्यादा जल अर्पित नहीं करना चाहिए।

– शास्त्रों में तुलसी में जल अर्पित करते समय बिना सिला कपड़ा पहन कर जल अर्पित करने की सलाह दी गई है।

– रविवार और एकादशी के दिन भूलकर भी तुलसी के पौधे में जल अर्पित न करें। मान्यता है कि एकादशी के दिन तुलसी माता भगवान विष्णु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। बिना नहाए तुलसी में जल अर्पित न करें।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago