जीवनशैली

आर्थिक तंगी दूर कर मालामाल करेगा कछुआ? जाने इसे रखने का सही तरीका

वास्तु के अलावा फेंगशुई (Fengshui Tips) में भी कहा गया है कि घर में रखी चीजों का प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। फेंगशुई के अनुसार कुछ चीजें घर में सकारात्मक ऊर्जा लेकर आती हैं। इन्हीं में से एक कछुआ भी है। हिन्दू धर्म में कछुए को भगवान विष्णु का एक रूप माना जाता है। माना जाता है, जहां कुछआ होता है उस जगह लक्ष्मी का आगमन जरूर होता है। यही नहीं कहा तो यह भी जाता है जिस घर में कछुआ होता है उस घर में धन, सम्पत्ति और समृद्धि की कभी कोई कमी नहीं रहती। फेंगशुई में भी घर या दफ्तर में कछुआ रखना बहुत शुभ माना जाता है लेकिन इसे रखने के कुछ खास नियम हैं जिसका पालन करना जरूरी है।

कछुआ रखने पर करें इन चीजों का पालन…

-फेंगशुई में कछुआ सकारात्मक ऊर्जा और लम्बी आयु का प्रतीक माना जाता है। फेंगशुई कछुए को घर या ऑफिस में रखने से मान-सम्मान बढ़ता है और करियर में खूब तरक्की मिलती है।

-नया व्यापार शुरू किया है तो अपने ऑफिस या दुकान में चांदी का बना हुआ फेंगशुई कछुआ रखें. यह बहुत ही शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इसे रखने से व्यवसाय तेजी से बढ़ता है।

-करियर में बार-बार मिल रही असफलता से परेशान हैं तो अपने कार्य स्थल की उत्तर दिशा में काले रंग का कछुआ रखें। इससे आपको सफलताएं मिलनी की संभावना बढ़ेगी।

-फेंगशुई में कछुए को संरक्षक भी माना जाता है। घर के पश्चिम दरवाजे पर फेंगशुई कछुए को रखने से घर हमेशा सुरक्षित रहता है और इसे किसी की नजर नहीं लगती है।

ये भी पढ़े: Vastu Tips: घर में दुर्भाग्य लाते हैं ये पौधे, आज ही निकाल फेंके बाहर

-जो दंपत्ति संतान के सुख से वंचित हों उन्हें अपने घर में पीठ पर छोटा कछुआ लिए हुए मादा कछुए को अपने घर में रखना चाहिए। इससे घर में जल्द खुशखबरी आती है।

-फेंगशुई कछुए को ड्राइंग रूम में रखने से घर का माहौल अच्छा बना रहता है और सदस्यों के बीच मेलजोल बढ़ता है, जिस घर में फेंगशुई कछुआ होता है वहां कभी तनाव नहीं होता।

-धन संबंधी परेशानी हो तो घर में क्रिस्टल वाला कछुआ रखना बहुत शुभ माना जाता है। इससे धन की हानि नहीं होती है और आय के नए अवसर बनने लगते हैं।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago