Hindi News

indianarrative

Vastu Tips: घर में दुर्भाग्य लाते हैं ये पौधे, आज ही निकाल फेंके बाहर

घर के आसपास ये पेड़ नहीं लगाना चाहिए

वास्तु शास्त्र (Vastu shastra) में घर के आस-पास लगे पेड़ पौधे का काफी ज्यादा महत्व बताया गया है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर की सही दिशा और सही समय पर लगाए गए कुछ पेड़ आपके जीवन में कई सकारात्मक बदलाव लेकर आते हैं। वहीं कई सारे पेड़ पौधे ऐसे भी होते हैं जो आपके जीवन में परेशनियां पैदा करते हैं। इतना ही नहीं अगर इन्हें समय रहते हटाया नहीं जाता तो ये न सिर्फ घर के वास्तु दोष (Vastu Dosh) को बल्कि घर के सभी सदस्यों को कष्ट पहुंचा सकते हैं। तो आइये जान लेते हैं वे कौन से पेड़-पौधे हैं जिन्हें घर में या घर के आस-पास नहीं लगाना चाहिए।

कांटेदार कैक्टस का पौधा

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर और घर के आसपास किसी भी तरह के कांटेदार पौधे लगाने से बचना चाहिए। यदि घर में आपने कांटेदार पौधे लगाए हैं तो आपके घर में तनाव का माहौल बना रहेगा और आपसी मतभेद बढ़ जाएंगे। साज सजावट के लिए हम आकर्षक दिखने वाले कैक्टस को अपने घर या घर के बाहर लगा लेते हैं लेकिन इन्हें भी लगाने से बचना चाहिए।

बबूल का पेड़

वास्तु शास्त्र के अनुसार कहा जाता है कि घर के आसपास बबूल का पेड़ नहीं लगाना चाहिए। इसे लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा (Negative energy) का प्रवाह बढ़ जाता है। घर के सदस्यों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ता है। साथ ही घर का माहौल क्लेश वाला बना रहता है।

ये भी पढ़े: Vastu Tips: तुलसी के आसपास रखी गई ये 3 चीजें घर में बनती है दरिद्रता का कारण

बेर का पेड़

वास्तु शास्त्र के अनुसार जिस घर में बेर का पेड़ होता है वहां पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ता है। बेर के पेड़ में कांटे होने की वजह से घर में नकारात्मकता बढ़ जाती है और आर्थिक संकट गहरा जाता है। मान्यता के अनुसार ऐसे घर में माता लक्ष्मी भी वास नहीं करतीं।

नींबू और आंवले का पेड़

वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आपके घर में या फिर घर के बाहर नींबू या आंवले का पेड़ लगा है तो उसे हटा दें क्योंकि इनके मौजूद रहने से घर में क्लेश बढ़ता है और तनाव की स्थिति निर्मित होती है।