Hindi News

indianarrative

Vastu Tips: घर पर इस तरह मनी प्लांट लगाना बनता है दरिद्रता की वजह, हो जायेंगे कंगाल

Vastu Tips For Money Plant

Vastu Tips: घर पर मनी प्लांट का पौधा बहुत लोग लगाते हैं। ये पौधा शुभ संकेत देने के साथ-साथ बेहद सुंदर भी लगता है। इसके अलावा मनी प्लांट की देखरेख में ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती है। वहीं माना जाता है कि, घर पर मनी प्लांट का पौधा लगाने से धनलाभ होता है, सुख-समृद्धि आती है और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। मालूम हो वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को घर के लिए बेहद शुभ पौधा माना गया है। मान्यता है कि जिस घर मनी प्लांट का पौधा होता है, वहां धन की कमी नहीं होती। मगर, मनी प्लांट से जुड़े नियमों का पालन नहीं करने पर यह पौधा आपको भारी नुकसान भी करा सकता है।इसलिए वास्तु के अनुसार यह जान लें कि, मनी प्लांट लगाते समय आपको किन नियमों को ध्यान में रखना जरूरी है।

घर पर मनी प्लांट है तो रखें इन बातों का ध्यान

-घर पर लगा मनी प्लांट शुभता का प्रतीक माना जाता है। इससे न सिर्फ आर्थिक स्थिति बेहतर होती है बल्कि पॉजिटिविटी का भी वास होता है। लेकिन अगर इसकी पत्तियां पीली पड़ जए या सूख जाए तो तुरंत हटा देना चाहिए। वरना ये धन हानि का कारण बन सकती है।

-मनी प्लांट का पौधा लताओं वाला होता है, इसलिए जब यह बढ़ने लगे तो इसकी बेल को किसी धागे या छड़ी की सहायता से ऊपर की ओर चढ़ा दें। वास्तु के अनुसार, मनी प्लांट के बेल का जमीन पर स्पर्श होना अशुभ माना जाता है। इसका असर घर की सुख-समृद्धि पर पड़ता है।

ये भी पढ़े: Vastu:घर में इन जगहों पर न लगाएं पूर्वजों की तस्वीर! हो सकता है हानी।

-इस बात को हमेशा ध्यान में रखें कोई कितना भी करीबी क्यों न हो अपने घर पर लगा हुआ मनी प्लांट किसी दूसरे को नहीं देना चाहिए। इससे घर की बरकत चली जाती है, वहीं मनी प्लांट का पौधा किसी को गिफ्ट भी नहीं करना चाहिए।

-वास्तु शास्त्र के मुताबिक मनी प्लांट हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में ही लगाना चाहिए। यह दिशा भगवान गणेश की मानी जाती है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि उत्तर-पूर्व में मनी प्लांट को न लगाएं।

-मनी प्लांट का पौधा शुक्र ग्रह से संबंधित होता है। ऐसे में इसे लगाने के लिए शुक्रवार का दिन शुभ माना जाता है, लेकिन शुक्रवार के दिन इस पौधे की कटिंग न करें।