Hindi News

indianarrative

Vastu Tips: घर के मुख्य द्वार पर जरूर करें ये काम! मिलेगी बेहिसाब बरकत, जानें क्या कहता है वास्तु

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर बनवाने से लेकर खरीदने तक, घर के हर एक हिस्से को लेकर कई नियम बताए गए हैं, जिनका पालन आप और हम सभी को जरूर करना चाहिए। अगर आप इन नियमों का पालन नहीं करेंगे तो आपको भारी परिणाम भुगतना पड़ सकता है। इन्हीं नियमों से एक घर के खिड़की-दरवाजे को लेकर है। तो चलिए वास्तु शास्त्र में आज जानते हैं घर के मुख्य दरवाजे पर खिड़की बनवाने के बारे में।

मुख्य दरवाजे पर खिड़की बनवाएं?

वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर के मुख्य दरवाजे पर खिड़की बनवाना अच्छा रहता है। मुख्य दरवाजे पर खिड़की बनवाने से घर में माहौल अच्छा बना रहता है और घर में सुख-शांति रहती है। अब हम आपको बताते हैं कि मुख्य दरवाजे पर किस तरह खिड़की बनवानी चाहिए।

ये भी पढ़े: Vastu Tips: घर पर इस तरह मनी प्लांट लगाना बनता है दरिद्रता की वजह, हो जायेंगे कंगाल

इसके अलावा घर के मेन गेट के दोनों तरफ समान आकार की खिड़कियां बनवानी चाहिए। मुख्य दरवाजे के दोनों ओर खिड़कियां बनवाने से एक चुम्बकीय चक्र का निर्माण होता है, जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है।