Holi 2022: हर रंग कुछ कहता है? देखें इनके मायने, राशि के अनुसार पहनें कलरफुल कपड़ें

होली हिंदुओं का प्रमुख त्योहार है। आज रंगों का दिन है। आज पूरे भारत में इसका अलग ही जश्न देखने को मिलता है। होली एक सांस्कृतिक, धार्मिक और पारंपरिक त्योहार है। होली वाले दिन लोग एक दूसरे को रंगों में सराबोर करते हैं। हिंदी कैलेंडर के अनुसार इस दिन से नए साल की शुरुआत होती है। यह त्योहार भगवान के युग से चला आ रहा है। प्रभु श्री राम और कृष्ण ने भी जमकर होली खेली थी और उस समय से ही यह परंपरा चली आ रही है। होली खेलने का मकसद आपस में सारे मतभेद को भुलकर प्यार से रहना है, लेकिन क्या आपको पता है कि इन रंगों के भी कई सारे मायने होते हैं।

किसी भी रंग को इस्तेमाल करने से पहले रंगों के मतलब जरूर जान लें-

पीला रंग- ये रंग समृद्धि और यश का प्रतीक माना जाता है। श्रीकृष्ण जिन्होंने होली का चलन शुरू किया, उन्हें भी ये रंग सबसे अधिक प्रिय है। इस मौसम में अधिकतर पेड़ों पर पीले रंग के फूल वातावरण को खुशनुमा बनाते हैं। इसलिए पीले रंग को काफी पवित्र माना जाता है।

लाल रंग- यह रंग होली के दौरान सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। लाल रंग को शुभता का प्रतीक माना गया है। बता दें, उगते सूरज का रंग भी लाल ही होता है। ये जोश, उल्लास और ऊर्जा का प्रतीक है। होली के दिन लोगों के बीच काफी हर्ष और उल्लास होता है। इसलिए तमाम लोग सबसे ज्यादा लाल रंग का इस्तेमाल करते हैं।

हरा रंग- यह रंग खुशहाली, हरियाली, समृद्धि और शांति का प्रतीक है। प्रकृति भी हरे रंग से धरती का शृंगार करती है। हरा रंग संतुलित जीवन, दया और प्यार को दर्शाता है। होली पर हरा रंग आपके जीवन में नई खुशियां भरने का काम करता है।

गुलाबी रंग- यह रंग प्यार का रंग होता है। लोग जिन्हें प्यार करते हैं उसे ये रंग लगाते हैं। गुलाबी रंग लगाने से हर तरफ प्यार का माहौल बन जाता है। ऐसे में ये रंग हर किसी को जरूर लगाना चाहिए।

राशि के जातक के अनुसार पहने इस रंग के कपड़े

मेष राशि- मेष राशि के जातक को होली में लाल रंग के वस्त्र पहनने चाहिए।

वृषभ राशि- वृषभ राशि के जातकों को होली वाले दिन सफेद रंग के वस्त्र पहनने चाहिए।

मिथुन राशि- मिथुन राशि के लोग होली में हरे रंग के वस्त्र पहनें।

कर्क राशि- कर्क राशि के लोग सफेद रंग के वस्त्र पहनें।

सिंह राशि- सिंह राशि के लोग होली में लाल, गुलाबी, सफेद या पीले रंग के वस्त्र पहनें।

कन्या राशि- कन्या राशि के लोगों को होली में हरा, नीला और भूरे कलर के वस्त्र पहनने चाहिए।

तुला राशि- तुला राशि वाले जातक होली में सफेद, गुलाबी और हल्के नीले रंग के वस्त्र पहनें।

वृश्चिक राशि- इस राशि के लोग होली में लाल, नारंगी, केसरिया और पीले रंग के वस्त्र पहनें।

धनु राशि- धनु राशि के लोग होली में पीले या लाल रंग के कपड़े पहनें।

मकर राशि- मकर राशि वाले जातक होली में नीले या काले रंग के वस्त्र पहनें।

कुम्भ राशि- कुम्भ राशि वाले जातक होली में बैंगनी, काले, नीले या हरे रंग के वस्त्र पहनें।

मीन राशि- मीन राशि वाले जातक होली में पीले रंग के वस्त्र पहनें।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago