जीवनशैली

Horoscop Today:आज जल्दबाजी में कोई भी काम न करें,वरना पड़ेगा पछताना

Horoscop Today: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 3 जनवरी 2023 को मंगलवार है। आज का दिन हनुमान जी को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से हनुमान जी की पूजा- अर्चना की जाती है। जानिए आज किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि: मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। वाणी में सौम्यता रहेगी, परन्तु किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। धर्म-कर्म में व्यस्तता बढ़ सकती है। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। आत्मविश्वास से परिपूर्ण तो रहेंगे, परन्तु धैर्यशीलता में कमी भी रहेगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

वृष राशि: मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। मीठे खानपान में रुचि बढ़ सकती है। लेखनादि कार्यों में मान-सम्मान बढ़ेगा। यात्रा के योग हैं।

मिथुन राशि: आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। मीठे खानपान में रुचि बढ़ेगी। क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी के परिवर्तन में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संचित धन का व्यय हो सकता है। अनावश्‍यक तनाव से बचें। भाइयों का सहयोग रहेगा।

कर्क राशि: शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परिश्रम अधिक रहेगा। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। मीठे खानपान में रुचि रहेगी। विदेश यात्रा पर जाना हो सकता है।

सिंह राशि: पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता का साथ मिलेगा। नौकरी और कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। बातचीत में सन्तुलित रहने का प्रयास करें। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। भवन सुख में वृद्धि होगी। अनावश्यक विवाद से बचकर रहें।

कन्या राशि: मन शान्त रहेगा। आत्मविश्वास भी बहुत रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव हो सकते हैं। नौकरी में अफसरों से वाद-विवाद से बचें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिल सकते है। आय में वृद्धि होगी। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

तुला राशि: नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव भी हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। क्रोध के अतिरेक से बचें। माता-पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रहन-सहन में असहज रहेंगे। किसी नए कारोबार के लिए योजना सफल रहेगी।

ये भी पढ़े: Shukra Gochar:नए साल में इन राशियों की कटेगी चांदी,शुक्र गोचर से बनेगा मालव्य योग

वृश्चिक राशि: माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। पिता का सानिध्य मिल सकता है। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। मन अशान्त हो सकता है। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी पैतृक कारोबार का विस्तार हो सकता है। किसी संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। लाभ होगा।

धनु राशि: आत्मसंयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, परन्तु परिवार में शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। वाणी में मधुरता रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। खर्च बढ़ेंगे।

मकर राशि: आत्मविश्वास में लवरेज रहेंगे, परन्तु क्रोध से बचें। बातचीत में सन्तुलित रहें। किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। खर्च बढ़ेंगे।

कुंभ राशि: मन परेशान रहेगा। क्रोध से बचें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा, परन्तु स्थान परिवर्तन हो सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। पिता से धन प्राप्त हो सकता है। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। विवाद से बचकर रहें।

मीन राशि: शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। कारोबार का दायरा बढ़ेगा। भागदौड़ भी अधिक रहेगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। परिवार में मतभेद से बचें। किसी मित्र से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में की स्थिति प्रतिकूल हो सकती है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

11 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

11 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

11 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

11 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

11 months ago