Horoscope Today: वृश्चिक राशि वाले लोगों के हाथ लगेगी गोल्डन अपॉर्चुनिटी, आपकी राशि में क्या लिखा है, देखें आज का भविष्य फल

आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की उदया तिथि त्रयोदशी और रविवार का दिन है। जानिए कैसे रहेगा आज आपका दिन, ग्रहों की स्थिति के बारे में भी जानें,राहु वृषभ राशि में हैं। कर्क राशि में चंद्रमा हैं। सिंह राशि में मंगल और सूर्य हैं। कन्‍या राशि में बुध और शुक्र हैं। वृश्चिक राशि में केतु, मकर राशि में शनि और कुंभ राशि में गुरु का गोचर चल रहा है।

मेष राशि- आज आपको किसी भी तरह की गलतफहमी से बचना चाहिए। आपको थोड़ी थकान महसूस हो सकती है। आज आप किसी से कुछ कहना चाहते हैं तो कह दें। आपके कारोबार में बढ़ोतरी होगी।

वृष राशि- आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। लोहे का व्यापार कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। कोर्ट केस का फैसला आज आपके पक्ष में आयेगा।

मिथुन राशि- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बनानी पड़ेगी। धार्मिक कार्यों में आप बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। साथ ही जरुरतमंद लोगों की सहायता भी करेंगे।

कर्क राशि- आज आपका दिन उत्तम रहेगा। किसी मित्र की मदद से आपके काम बनेंगे। अपने कॉन्फिडेंस के दम पर हर काम में सफल होंगे।  आपका दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। भाग्य आपको कुछ अच्छे मौके देगा।

सिंह राशि- आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। कोई काम मन-मुताबिक पूरा होने से आप प्रसन्न रहेंगे। आप जीवनसाथी के सहयोग से किसी नये काम की शुरुआत के बारे में सोचेंगे। आपके मन में सकारात्मकता रहेगी।

कन्या राशि- आज आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां आपके कन्धों पर आयेगी। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। जीवनसाथी आज आपको कोई अच्छी खबर सुनायेंगे।

तुला राशि- आज आपका दिन काफी अच्छा रहेगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आपकी सभी समस्याएं दूर होगी। लेखन का कार्य करने वाले लोगों के लिए आज का दिन कुछ नया करने वाला होगा।

वृश्चिक राशि- आज आप रोजगार के मामले में किसी से सलाह को अपनाएं, सफल होंगे। बिजनेसमैन को भी काम में बेहतर अपॉर्चुनिटी मिलेगी। आप कुछ ऐसे लोगों के साथ जुड़ेंगे , जो आपकी हर तरह से मदद के लिये तैयार रहेंगे।

धनु राशि- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कामकाज निपटाने के लिए आपको कुछ नए तरीके मिलेंगे। आप अपने मन की बात किसी से शेयर करेंगे। भविष्य को लेकर आज आप किसी से सलाह मशविरा लेंगे।

मकर राशि- आज आपको गुस्सा करने से बचना चाहिए। पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा। जीवनसाथी को सफलता मिलेगी। लवमेट्स आज अपने रिश्ते के बारे में घरवालों से बात करेंगे।

कुंभ राशि- आज का दिन किसी खास कामों के लिए बेहतर है। आप अपने आसपास के लोगों के साथ उदार भाव रहेंगे। अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिलेगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त होंगे।

मीन राशि- आज आपका दिन शानदार रहेगा। किसी जरुरी काम में थोड़ी मेहनत करने से ही सफलता मिल जायेगी। लवमेट्स के लिए दिन फेवरेबल रहने वाला है | बच्चे पढ़ाई के मामले में अपने दोस्तों से कोई अच्छी प्रेरणा लेंगे।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

1 year ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

1 year ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

1 year ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

1 year ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

1 year ago