जीवनशैली

बुधवार को इन 5 राशियों की मनचाही मुराद होगी पूरी, विघ्नहर्ता की कृपा से पूरे होंगे अधूरे ख्वाब

Horoscope today: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और बुधवार का दिन है। नवमी तिथि आज सुबह 7 बजकर 39 मिनट तक रहेगी। उसके बाद दशमी तिथि लग जाएगी, जो आज का पूरा दिन पार कर के अगले दिन सुबह 5 बजकर 32 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 10 बजकर 1 मिनट तक व्याघात योग रहेगा, उसके बाद हर्षण योग लग जाएगा। साथ ही आज रात 12 बजकर 46 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज शुक्र मीन राशि में प्रवेश करेंगे। साथ ही आज आज स्वामी दयानन्द सरस्वती जयंती है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 15 फरवरी 2023 को बुधवार है। जानिए आज किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। घर-परिवार में धार्मिक एवं मांगलिक कार्य हो सकते हैं। भवन की साज-सज्जा औ सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

वृष राशि- मन अशान्त हो सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। शासन-सत्ता का सहयोग भी मिलेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति भी होगी। आय में वृद्धि होगी। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मिथुन राशि- मन अशान्त रहेगा। मन में निराशा एवं असन्तोष से बचें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। यात्रा पर जाना हो सकता है।

कर्क राशि- आत्मविश्वास तो रहेगा। परन्तु मन में उतार-चढ़ाव भी रहेगा। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। कारोबार के लिए किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे।

सिंह राशि- आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परन्तु धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। व्यवधान आ सकते हैं। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। तरककी के अवसर मिलेंगे।

कन्या राशि– मन प्रसन्न रहेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। लेखन एवं बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। आय के साधन भी बन सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

ये भी पढ़े: Vastu Tips:ये छोटू सा पौधा करता है तेजी से पैसों की बौछार,इस दिशा में लगाने से तुरंत होगा चमत्कार

तुला राशि– कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। वाणी में मधुरता रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भागदौड़ अधिक रहेगी। कारोबार में मित्रों का सहयोग मिलेगा। आय के नए स्रोत विकसित होंगे।

वृश्चिक राशि– मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी, परन्तु बातचीत में सन्तुलित रहें। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। भाइयों से वैचारिक मतभेद रहेंगे।

धनु राशि– आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, परन्तु मन अशान्त हो सकता है। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। प्रापर्टी में निवेश कर सकते हैं।

मकर राशि– संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुंभ राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेगा। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर भी मिलेंगे। परिश्रम अधिक रहेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे।

मीन राशि- मन प्रसन्न रहेगा। किसी रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। कारोबार विस्तार के लिए माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। विदेश यात्रा का मौका मिलेगा।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago