Horoscope Today: अफेयर की कारण इस राशि का दांव पर लगा करियर, अलर्ट रहने की जरुरत, पढ़ें आज का राशिफल

आज आश्विन शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और मंगलवार का दिन है। जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा?, ग्रहों की स्थिति के बारे में बात करें तो राहु वृषभ राशि में हैं। सूर्य, बुध और मंगल कन्‍या राशि में हैं। केतु और शुक्र वृश्चिक राशि में हैं। चंद्रमा का प्रवेश धनु राशि में हो गया है। मकर राशि में शनि और गुरु चल रहे हैं। तीन ग्रह वक्री हैं-बुध, गुरु और शनि। अपनी-अपनी राशि के बारे में जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल-

मेष राशि- आज बिजनेस को आगे बढ़ाने में जीवनसाथी की मदद मिलेगी। किसी नये प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए आप खुद को तैयार रखेंगे। कई दिनों से काम का रुका हुआ पैसा आज वापस मिलेगा। माता का आशीर्वाद लें, तरक्की के नए रास्ते मिलेंगे।

वृष राशि- अगर आप किसी नए बिजनेस की शुरुआत कर रहे हैं, तो घर के बुजुर्गों की राय जरूर लें। हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। जीवनसाथी को कोई जरूरत की वास्तु उपहार देगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें, कष्टों से मुक्ति मिलेगी।

मिथुन राशि- आज किसी खास काम में आपको सफलता मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति होने के योग बन रहे हैं। आपको धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी खास व्यक्ति की राय आपके कार्य के लिये कारगर साबित होगी। हनुमान जी को बूंदी का भोग लगाएं, रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी।

कर्क राशि- आपका दिन खास रहने वाला है। संतान आपकी बातों से प्रभावित होगी। किसी उच्च अधिकारी से आपका संपर्क होने के कारण सरकारी कार्यों में फायदा होगा। लवमेट्स के रिश्ते में चल रही अनबन आज समाप्त हो जायेगी। माता को लाल चुनरी चढ़ाएं, विवाह में आ रही दिक्कतें दूर होंगी।

सिंह राशि- आज आप किसी अनुभवी की राय लेकर कार्य करेंगे तो सफलता मिलेगी। लंबे समय से चली आ रही समस्यायों को सुलझाने में सफल होंगे। करोबारियों को बड़ा मुनाफा होने के योग बन रहें है। माता को लौंग अर्पित करें, पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।

कन्या राशि- आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। किसी पुराने दोस्त से आप आपकी देर तक बात होगी। सोशल मीडिया पर आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से बात होगी, जिससे भविष्य में आपको फायदा जरूर होगा। जरूरतमंद की सहयता करें, समाज में मान सम्मान बढ़ेगा।

तुला राशि- किसी भी काम में जल्दबाजी करने की बजाये धैर्य से काम लेना चाहिए। किसी भी तरह की यात्रा करने से आपको बचना चाहिए, बहुत जरूरी हो तभी यात्रा पर जाएं। ऑफिस के किसी काम में गलतियों को नजर अंदाज ना करें। मां दुर्गा को मिश्री का भोग लगाएं, घर में शांती का महौल रहेगा।

वृश्चिक राशि- कॉन्ट्रैक्ट का कार्य कर रहे लोगों को नया कॉन्ट्रैक्ट मिलेगा। ऑफिस के लोग आपके कार्यो की खूब तारीफ करेंगे। इस राशि के फैशन डिजाइनिंग के छात्रों को कुछ नया सीखने को मिलेगा। मां दुर्गा को खोये का भोग लगाएं, जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

धनु राशि- आपकी बात किसी खास रिश्तेदार से होगी, उनके साथ कोई व्यापार शुरू करने की बात रखेंगे। अपने खर्चों को नियंत्रित करने के लिए नयी योजना बनायेंगे। अपना कार्य अच्छी तरह से पूरा करने पर वाहवाही मिलेगी। बन्दर को केला डाले, मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।

मकर राशि- पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। करियर को लेकर आप कुछ अच्छे फैसले लेंगे। आप अपने कार्यों को समय से पूरा करने में सफल होंगे। किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने से पहले घर में विचार विमर्श जरूर करें। हल्दी का तिलक लगाएं, पूरे दिन प्रसन्न रहेंगे।

कुंभ राशि- करियर में तरक्की के योग बन रहे है। शाम को परिवार के साथ अच्छा समय बिताएगें। पहले से लिये गए फैसले आपको बेहतर फल देंगे। महिलाएं शॉपिंग करने में थोड़ा बिजी हो सकती हैं। माता के सामने दीपक जलाएं, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मीन राशि- कार्यक्षेत्र में नये विचारों पर अमल करने के लिए दिन अच्छा है। जिस कार्यो को करने की सोचेंगे, उसमें कामयाबी मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी आपको खुद को साबित करने के कई मौके मिलेंगे। मां दुर्गा को इलायची अर्पित करें, कारोबार में बरकत होगी।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

1 year ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

1 year ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

1 year ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

1 year ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

1 year ago